आजकल कहीं घूमने जाने से पहले सोचना पड़ता है। एक तो समय का अभाव दूसरा बाहर जाने पर ना चाहते हुए भी कुछ ना कुछ खरीद ही लेते हैं, जिससे आपके जेब पर भी असर पड़ता है। ऐसे में आप मन मानकर घर बैठ जाते हैं। लेकिन अगर आप एनसीआर में रहते हैं और घर पर बैठे बोर हो रहे हैं, तो उठिए और सैर करिए नोएडा की इन जगहों का। जी हां, नोएडा में कई ऐसी जगहें हैं, जिसे आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। ये जगहें घूमने-फिरने के लिए तो बेस्ट है ही साथ ही आप यहां टेस्टी फूड भी एंजॉय कर सकते हैं। इतना ही नहीं इन जगहों पर आप पॉकेट फ्रेंडली बजट में शॉपिंग भी कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं नोएडा की उन खास जगहों के बारे में जहां आप अपने फैमिली और दोस्तों के साथ वीकेंड का मजा ले सकते हैं। साथ ही शॉपिंग का प्लान भी बना सकते हैं।
नोएडा हाट
आप नोएडा सेक्टर 32 के नोएडा हाट में जा सकते हैं। यहां आपको देश के अलग-अलग राज्यों के इंडियन हैंडीक्राफ्ट आइटम मिलेंगे। यहां से आप अपने घर को सजाने के लिए बेहत सुंदर डेकोरेशन का सामान खरीद सकत हैं। वही यहां आपको सीजनल फेस्टिवल के आइटम भी मिलते हैं। साथ ही आप यहां ट्रेडिशनल फूड का भी आनंद ले सकते हैं।
नोएडा गोल्फ कोर्स
नोएडा गोल्फ कोर्स नोएडा सेक्टर 43 में है। अगर आप गोल्फ खेलने के शौकीन हैं तो यह एक बेस्ट जगह है। यहां आपको बेहतरीन सुविधा मिलेगी। आप यहां कॉफी शॉप, बार, पब, स्विमिंग पूल, लाइब्रेरी जैसी सुविधाओं का भी लुफ्त उठा सकत हैं। आप यहां अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।
ब्रम्हापुत्रा मार्केट
नोएडा सेक्टर 29 स्थित इस मार्केट में खाने-पीने से लेकर शॉपिंग तक के लिए कई ऑप्शन हैं। जहां आप एक से बढ़कर एक स्ट्रीट फूड का स्वाद चख सकते हैं। आप यहां अलग-अलग डिशेज का स्वाद काफी कम कीमत में एंजॉय कर सकते हैं। इस मार्केट में हर शाम काफी भीड़ उमड़ती है।
नोएडा डीएलएफ मॉल
वैसे तो नोएडा सेक्टर 18 में जीआईपी, सेंटर स्टेज मॉल और सब मॉल भी हैं। लेकिन यहां गुरुद्वारे के पास स्थित डीएलएफ मॉल को लोग काफी पसंद करते हैं। यहां रोजाना लोगों की भीड़ उमड़ती है। यहां आप ब्रांडेट कपड़े और डेकोरेटिव आइटम खरीद सकते हैं। साथ ही आप यहां के फूड कोर्ड में खाने का भी मजा ले सकते हैं।
ओखला बर्ड सेंचुरी
नोएडा एंट्री करते ही आप ओखला बर्ड सेंचुरी जा सकते हैं। अगर आप नेचर लवर हैं तो यहां की खूबसूरती आपको खूब पसंद आएगी। साथ ही यहां कई ऐसे स्पॉट भी हैं, जहां आप बैठकर सुकून के पल बिता सकते हैं और शानदार फोटोज भी ले सकते हैं।
