शहर

Noida Power Helpline Number: बिजली कट जाए तो यहां संपर्क करें, तुरंत मिलेगा समाधान

अगर आप नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रहते हैं और आपके इलाके में बिजली कटौती होती है तो इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके आप शिकायत और जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Image

नोएडा में पावरकट होने पर इन हेल्पलाइन पर करें संपर्क

Noida Power Helpline Number: इन दिनों नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लोग प्रचंड गर्मी से बेहाल हैं। गर्मी के इन महीनों में लगातार चढ़ते पारे के कारण बिजली कटौती भी बढ़ जाती है। कई बार यह बिजली कटौती किसी कार्य के चलते शेड्यूल कट का हिस्सा होती है तो कई बार कोई छोटा-बड़ा फॉल्ट। अगर आप नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रहते हैं और इन गर्मियों में आपके क्षेत्र में भी अचानक बिजली कट गई है तो इसके लिए विद्युत निगम ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। चलिए जानते हैं विद्युत निगम का पावर कट हेल्पलाइन नंबर और बिजली से जुड़ी अन्य समस्याओं के लिए NPCL व UPPCL के हेल्पलाइन नंबरों के बारे में।

विद्युत निगम का Power Cut Helpline Number

गर्मियां आते ही कभी शेड्यूल तो कभी अन-शेड्यूल पावर कट आम बात हो जाती है। अगर आप नोएडा में रहते हैं और आपके क्षेत्र में अचानक बिजली चली गई है तो आप विद्युत निगम के पावर कट हेल्पलाइन नंबर 0120-2970431 पर कॉल करके शिकायत कर सकते हैं। जब आप इस नंबर पर बिजली कटने की शिकायत करेंगे तो आपको बिजली कटने का कारण तो बताया ही जाएगा, साथ ही यह भी बताया जाएगा कि क्षेत्र में कब तक बिजली आपूर्ति सामान्य होगी।

बिजली की सभी समस्याओं के लिए NPCL का एक समाधान

यह तो आप जानते ही हैं कि नोएडा में बिजली सप्लाई की जिम्मेदारी नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (NPCL) के पास है। बिजली से संबंधित आपकी तमाम शिकायतों के लिए NPCL ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके आप अपनी किसी भी तरह की समस्या का समाधान हासिल कर सकते हैं। NPCL के Toll Free Helpline नंबर पर आप अपनी सभी समस्याओं के लिए कॉल कर सकते हैं। फिर चाहे वह बिजली कटने की हो या बिजली से आग लगने की। यहां तक कि आप नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए भी इस टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं। मीटर से जुड़ी समस्या होने पर भी आप इस टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

क्या है NPCL का Toll Free Helpline नंबर

नोएडा में बिजली से जुड़ी अपनी तमाम समस्याओं के लिए आप Toll Free/helpline Number Number- 1912 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा 1800-180-3002 नंबर पर कॉल करके भी आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इन नंबरों पर आप 24x7 कभी भी कॉल करके शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा 0120 6226666 पर भी आप कभी भी कॉल कर बिजली से जुड़ी शिकायत कर सकते हैं। यही नहीं बिजली से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति में एमरजेंसी नंबर-9718722222 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

अगर आप डिजिटल माध्यम के जरिए NPCL से संपर्क करना चाहते हैं या उनकी अन्य सेवाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको उनके आधिकारिक पोर्टल www.noidapower.com पर रजिस्टर करना चाहिए। यहां आपको बिजली बिल भुगतान की तारीख से लेकर, बिजली अनापूर्ति की जानकारी और कंपनी की नई सेवाओं की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article