शहर

कल का पावरकट (Power Cut 30 April 2026): जनकपुरी, सरिता विहार, शालीमार बाग और किरारी सहित कई इलाकों में 5 घंटे नहीं आएगी बिजली, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule April 30, 2026: देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार 30 अप्रैल को कई इलाकों में कई घंटों तक बिजली नहीं आएगी। यहां देखें समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट।

Image

दिल्ली में कल का पावरकट, कई इलाकों में नहीं रहेगी बिजली

Delhi Power Cut Schedule April 30, 2026: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। हालांकि, कल शाम को तेज हवा और आज सुबह आंधी के साथ हुई बारिश के बाद तापमान में कुछ गिरावट जरूर आई है। लेकिन दिन के समय धूप तेज होने से गर्मी का प्रभाव बहुत कम नहीं हुआ है। इतनी गर्मी के बीच अगर बिजली भी कट जाए तो दिक्कतें बढ़ना तय है। कल यानी गुरुवार 30 अप्रैल को राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में पांच घंटे तक बिजली कटौती होगी। इस Power Cut का असर कम से कम 13 इलाकों में देखने को मिलेगा। चलिए जानते हैं उन सभी इलाकों के नाम, जहां गुरुवार को Power Outage से लोग परेशान होंगे।

गुरुवार को विभिन्न तकनीकी और रखरखाव कार्यों के चलते शहर के अलग-अलग हिस्सों में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। दिल्ली में बिजली वितरण कंपनियों BSES और Tata Power DDL ने पहले ही बिजली कटौती वाले क्षेत्रों की सूची जारी कर दी है, ताकि लोग अपनी दिनचर्या को उसके अनुसार व्यवस्थित कर सकें।

खानपुर, संगविहार और पालम में बिजली कटौती

दक्षिणी और पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली कटौती की योजना है। खानपुर एक्सटेंशन संगम विहार में ट्रांसफॉर्मर से जुड़ी समस्या के चलते दोपहर 12 से 2 बजे तक बिजली काटी जाएगी। वहीं द्वारका सेक्टर-8 के पालम क्षेत्र में 12 से 1 बजे तक एलटी सर्किट से संबंधित कार्य के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।

मुंडका और छत्तरपुर में बत्ती गुल रहेगी

छतरपुर के अंसल विला सतबाड़ी इलाके में 11:04 से 1:04 बजे तक आरएमयू मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा, जिससे वहां बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मुंडका के तिलंगपुर कोटला में भी 11 से 12:30 बजे तक नए एलटीएबी सर्किट बिछाने का काम होगा। इसी तरह मोहन गार्डन के विपिन गार्डन एक्सटेंशन और नवादा क्षेत्रों में 11 से 1 बजे तक नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते बिजली कटौती होगी।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
KHANPUR12:00-14:00TRANSFORMER-LOW OIL BDVKHANPUR EXTENSION SANGAM VIHAR,
PALAM12:00-13:00LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGSECTOR 8 DWARKA,
CHHATARPUR11:04-13:04RMU-MAINTENANCEANSAL VILLAS SAT BARI,
MUNDKA11:00-12:30LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGTILANGPUR KOTLA,
MOHAN GARDEN11:00-13:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONVIPIN GARDEN EXTENSION VIPIN GARDEN NAWADA,
SARITA VIHAR11:00-15:00TRANSFORMER-TRANSFORMER REPLACEMENTKHADDA COLONY JAITPUR,
MOHAN GARDEN11:00-12:30TRANSFORMER-CLEANINGRAZAPUR KHURD,SAI& SETHI ENCLAVE,
JANAKPURI10:00-15:00FEEDER PILLAR-FEEDER PILLAR MAINTENANCEBLOCK C 2D JANAK PURI,

जनकपुरी में 5 घंटे का पावर कट

सरिता विहार के खड्डा कॉलोनी जैतपुर में ट्रांसफॉर्मर बदलने का काम 11 से 3 बजे तक चलेगा, जबकि मोहन गार्डन के रजापुर खुर्द और साईं-सेठी एन्क्लेव में ट्रांसफॉर्मर की सफाई के चलते 11 से 12:30 बजे तक बिजली नहीं आएगी। जनकपुरी के सी-2डी ब्लॉक में 10 बजे से 3 बजे तक फीडर पिलर मेंटेनेंस के कारण पावर कट रहेगा।

Delhi Power Cut 30th April

दिल्ली में गुरुवार 30 अप्रैल को कई इलाकों में होगी बिजली की कटौती

किराड़ी, शालीमार बाग में Power Outage

इसके अलावा उत्तरी दिल्ली के कई क्षेत्रों में भी टाटा पावर-डीडीएल ने अलग-अलग समय पर बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। केशवपुरम के एफ-ब्लॉक जेजे कॉलोनी और मछली मार्केट, किराड़ी के माजरी, मंगोलपुरी के पूठ गांव, नरेला के सुंदर विहार और शालीमार बाग के संत नगर में गुरुवार को 1 से 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

DiscomDisttZoneDESCRIPTIONDate Time fromDate Time toArea affectedTotal Duration (in Hrs)
TATA POWER - DDLKESAHAVPURAM502FAULTY ASSET RECTIFICATION30.04.26 10:3030.04.26 11:30PART OF F-BLK JJ COLONY1
TATA POWER - DDLKESAHAVPURAM509FAULTY ASSET RECTIFICATION30.04.26 14:0030.04.26 15:00PART OF MACHLI MKT.1
TATA POWER - DDLKIRARI513EXTERNAL DAMAGE REVIVAL30.04.26 09:0030.04.26 11:00PART OF MAZRI2
TATA POWER - DDLMANGOLPURI519NEW CONNECTION30.04.26 10:0030.04.26 12:00PART OF POOTH VILLAGE2
TATA POWER - DDLNARELA511NEW CONNECTION30.04.26 11:3030.04.26 13:30PART OF SUNDER VIHAR2
TATA POWER - DDLSHALIMARBAGH532FAULTY ASSET RECTIFICATION30.04.26 09:0030.04.26 13:00PART OF SANT NAGAR4

बिजली वितरण कंपनियों का कहना है कि यह कार्य जरूरी है, ताकि निवासियों को भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। लोगों से अपील है कि वे इस दौरान जरूरी उपकरणों का इस्तेमाल पहले ही कर लें और असुविधा से बचने के लिए तैयार रहें।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article