नोएडा

युवक ने जहर पीते हुए सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक हो गई अलर्ट

  • Agency by: भाषा
  • Updated Apr 26, 2023, 02:42 PM IST

वीडियो अपलोड करते ही फेसबुक की तरफ से इस घटना की सूचना भारत सरकार को दी गई। भारत सरकार की तरफ से सूचना उत्तर प्रदेश सरकार को भेजी गई। पुलिस ने बताया, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक को घर भेज दिया।

Image

वीडियो पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाया।

Photo : iStock

नोएडा: नया गांव में रहने वाले एक युवक ने बीती रात मच्छर मारने की दवा पीते हुए अपनी एक वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दी और साथ ही लिख दिया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। मामला इतना गंभीर हो गया कि बात केंद्र सरकार तक जा पहुंची और इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने युवक से की गई पूछताछ के हवाले से बताया कि उसने अपने फेसबुक पेज पर लाइक पाने की खातिर सोशल मीडिया पर इस तरह की वीडियो डाली थी। हुआ यूं कि वीडियो अपलोड करते ही फेसबुक की तरफ से इस घटना की सूचना भारत सरकार को दी गई। भारत सरकार की तरफ से सूचना उत्तर प्रदेश सरकार को भेजी गई।

डीजीपी ऑफिस से आया फोन यूपी सरकार ने पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर को सूचित किया। गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने थाना फेस-2 प्रभारी विंध्याचल तिवारी को आदेश किया कि वह तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक की तुरंत जान बचाएं। तिवारी ने बताया कि जिस लोकेशन पर युवक का होना पाया गया था, वहां किराए पर काफी लोग रहते हैं। रात 2 बजे के करीब पुलिस ने दर्जनों घरों का दरवाजा खटखटाया तब जाकर वीडियो अपलोड करने वाले युवक की पहचान हुई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मकान मालिकों को बड़ी राहत! मुंबई पुलिस का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार रेंट एक्ट के तहत सुनाया किरायेदार की बेदखली का आदेश

मकान मालिकों को बड़ी राहत! मुंबई पुलिस का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार रेंट एक्ट के तहत सुनाया किरायेदार की बेदखली का आदेश

Kal ka Mausam: पहाड़ों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बर्फबारी, बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक और तूफान से बारिश की संभावना, पढ़ें कल कैसा रहेगा मौसम

Kal ka Mausam: पहाड़ों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बर्फबारी, बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक और तूफान से बारिश की संभावना, पढ़ें कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में तेज रफ्तार डंपर का कहर, ऑटो सवार 2 लोगों की मौत; 6 महीने की गर्भवती ने खोया बच्चा

दिल्ली में तेज रफ्तार डंपर का कहर, ऑटो सवार 2 लोगों की मौत; 6 महीने की गर्भवती ने खोया बच्चा

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 13 नवंबर 2026): GK, सैनिक फार्म, सिविल लाइन्स, तिलक नगर और सरिता विहार सहित इन इलाकों में कटेगी बिजली, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 13 नवंबर 2026): GK, सैनिक फार्म, सिविल लाइन्स, तिलक नगर और सरिता विहार सहित इन इलाकों में कटेगी बिजली, देखें पूरा शेड्यूल

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पंजाब में फिर बजेगा चुनावी बिगुल! पटियाला, बाघा पुराना और धर्मकोट के 52 वार्डों में होगा मतदान

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पंजाब में फिर बजेगा चुनावी बिगुल! पटियाला, बाघा पुराना और धर्मकोट के 52 वार्डों में होगा मतदान