नोएडा

Noida : बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास मिला महिला का शव, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश में नोएडा के बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला नेपाल की रहने वाली प्रतीत हो रही है।

Image

नेपाली महिला का शव बरामद

Photo : BCCL

नोएडा: सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास सुबह-सुबह सनसनी फैल गई। यहां पुलिस को एक अज्ञात महिला का शव मिला है। पुलिस का कहना है कि महिला नेपाल की रहने वाली प्रतीत होती है। सेक्टर 39 के थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सोमवार रात सूचना मिली कि बोटैनिकल गार्डन के पास एक अज्ञात महिला ‘डिवाइडर’ पर बेहोशी की हालत में पड़ी है।

नेपाल की रहने वाली है महिला!

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला नेपाल देश की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। इस बीच, नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में यमुना नदी में भी 40 वर्षीय एक अज्ञात पुरुष का शव सोमवार को मिला। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को यमुना नदी में 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

इनपुट (भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान