दिल्ली

राजीव चौक स्टेशन पर टला हादसा, दिल्ली मेट्रो में ट्रेन की छत पर लगी आग, मची अफरातफरी

दिल्ली में राजीव गांधी मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के पेंटोग्राफ में आग लग गई। जिसके बाद मेट्इरो के इंजीनियरों ने आग बुझाकर पेंटोग्राफ बदल दिया। जिसके बाद अन्य पेंटोग्राफ की जांच में बाद ट्रेन को रवाना किया गया। आज ट्रेन सामान्य गति से चल रही है।

Image

दिल्ली मेट्रो में आग की घटना (फोटो साभार - ANI)

Delhi Metro Fire: दिल्ली मेट्रो में सोमवार को आग लगने से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जहां राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन की छत पर आग की लपटें उठती दिखी। जिसे देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको लेकर डीएमआरसी ने कहा कि वीडियो में एक ट्रेन की छत से मामूली आग निकलती दिख रही है। डीएमआरसी के अनुसार ट्रेन के पेंटोग्राफ में आग लगी थी। इस घटना की सूचना मिलते ही मेट्रो के इंजीनियरों ने आग को बुझा दिया और पेंटोग्राफ भी बदल दिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे के दौरान कई यात्रियों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है। इस घटना के बाद आज सुबह मेट्रो सामान्य गति से चल रही है।

डीएमआरसी ने की पुष्टि

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) की ओर से मेट्रो ट्रेन में आग लगने की पुष्टि की है। दिल्ली मेट्रो ने कहा कि सोमवार को शाम 6:21 बजे राजीव चौक स्टेशन पर वैशाली की ओर जाने वाली एक ट्रेन में हुई। डीएमआरसी ने कहा कि यह घटना पेंटोग्राफ फ्लैशिंग का मामला है। उन्होंने बताया कि ओएचई और पेंटोग्राफ के बीच कुछ बाहरी सामग्री फंसने के कारण कभी-कभी ऐसा हो जाता। हालांकि इससे यात्रियों की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं होता है। डीएमआरसी ने बताया कि इस मामले में सटीक कारणों की जांच की जाएगी।

जांच के बाद रवाना हुई मेट्रो

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर हुई इस घटना के दौरान ट्रेन रुकी हुई थी। ट्रेन के प्रभावित पेंटोग्राफ को तुरंत सेवा से हटा दिया गया है। इसके साथ ही बाकी पेंटोग्राफ की भी चेकिंग की गई। जिसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

क्या होता है पेंटोग्राफ

पेंटोग्राफ ट्रेन की छत पर लगा हुआ एक यंत्र है। यह एयर प्रेशर से संचालित होते हैं। पेंटोग्राम करंट के जरिए ट्रेन को तारों से कनेक्ट करता है। पेंटोग्राफ के माध्यम से ही ट्रेन के इंजन को बिजली मिलती है। इसकी मदद से ही ट्रेन चलते समय ओवरहेड वायर से रगड़ कर चलती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article