नोएडा

Noida में तीन मंजिला इमारत ढही, 2 लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू जारी

यूपी के नोएडा में तीन मंजिला इमारत ढह गई है। इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस प्रशासन की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई हैं।

Image

नोएडा में तीन मंजिला इमारत ढही

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

नोएडा में एक इमारत की दीवार गिरने से तीन लोग उसमें दब गए। वहीं, दो लोगों को बाहर निकाल लिया गया है और तीसरे की तलाश की जा रही है। गंभीर बात यह है कि ग्रेप के नियम लागू होने के बाद भी निर्माण कार्य किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक थाना सेक्टर 63 क्षेत्र अंतर्गत हनुमान मंदिर के पास बहलोलपुर में एक खाली प्लॉट की नींव खोदी जा रही थी। इसी दौरान बगल के मकान की दीवार गिर गई। मकान तीन मंजिला था। जिसके मलबे में तीन लोग दब गए। सभी नींव से जुड़ा काम कर रहे थे। वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर रेस्क्यू शुरू किया गया। दो लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, अब भी मलबे में एक व्यक्ति के दबे होने की जानकारी मिली है। जिसकी तलाश की जा रही है। मौके पर फायर फाइटिंग यूनिट भी मौजूद है।

इमारत की दीवार गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि नोएडा में ग्रेप लागू है। यहां निर्माण से संबंधित सभी काम बंद हैं। इसके बाद भी यहां नींव का काम किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस की ओर से रेस्क्यू किया जा रहा है। मलबे से निकाले गए दोनों व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस प्रशासन के मुताबिक जल्द ही मलबे के अंदर दबे तीसरे व्यक्ति को भी रेस्क्यू कर लिया जाएगा। इसके लिए जेसीबी मशीन के जरिए मलबा हटाने का प्रयास लगातार जारी है। फिलहाल इस घटना ने ग्रेप के नियमों के हो रहे उल्लंघन को साफ तौर पर दिखा दिया है।

नोएडा के सेक्टर 63 थाने के बहलोलपुर गांव के पास एक खाली प्लॉट पर नींव की खुदाई के दौरान बगल में मौजूद बिल्डिंग गिर गई। बिल्डिंग में आगे सलून था और पिछले हिस्से में निर्माणाधीन मकान। हादसे के दौरान सलून में लोग मौजूद थे। आसपास के लोगों की माने तो सैलून में दो लोग मौजूद थे, जिन्हें उसी समय रेस्क्यू कर लिया गया। अंदर मौजूद दो मजदूरों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जहां वे सुरक्षित हैं। पुलिस के मुताबिक, एक और मजदूर के दबे होने की आशंका है, जिसके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारी के अनुसार अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी।

डीसीपी शक्ति अवस्थी ने डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज हनुमान मंदिर के पास बहलोलपुर गांव में एक खाली प्लॉट की नीव खोदी जा रही थी, जिसमे नीव खोदते समय पडोस के मकान की दीवार गिर गई, जिसमें 03 व्यक्तियों को कालू , प्रशान्त, मायाराम को निकाल कर उपचार हेतु हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है तथा एक व्यक्ति जितेंद्र उम्र करीब 22 वर्ष को उपचार के दौरान डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस उच्चाधिकारीगणों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है, मृतक जितेंद्र नींव खोदने का कार्य कर रहा था, मृतक के परिजन से प्रार्थना पत्र लेकर अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है। 02 आरोपी व्यक्तियों को हिरासत पुलिस में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article