नोएडा

Noida में शॉपिंग और खाने-पीने का नया ठिकाना, GIP से बॉटनिकल के बीच बनेगी स्ट्रीट मार्केट

नोएडा सेक्टर-38 ए स्थित जीआईपी मॉल और बॉटनिकल गार्डन पार्किंग मल्टीलेवल पार्किंग के बीच स्ट्रीट मार्केट का निर्माण किया जाएगा।

Image

नोएडा में स्ट्रीट मार्केट

नोएडा: एनसीआर में अच्छे बाजार और खाने-पीने के स्थानों की कमी नहीं है। यहां लगातार इंफ्रास्टक्रचर पर काम किया जा रहा है। इसी क्रम में नोएडा में लोगों को मौज करने के लिए एक और जगह मिलने वाली है। जहां, आपको घूमने-फिरने से लेकर खाने-पीने की सुविधा मिलेगी। जी, हां जीआईपी से बॉटनिकल गार्डन पार्किंग के बीच नया हैंगआउट डिस्टिनेशन तैयार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-38 ए स्थित जीआईपी मॉल और बॉटनिकल गार्डन मल्टीलेवल पार्किंग के बीच स्ट्रीट मार्केट का निर्माण किया जाएगा। इस मार्केट में नोएडा अथॉरिटी करीब 15 कियोस्क बनवाएगी। कियोस्क के बीच बैठने के लिए बेंच होंगी और गार्डन भी होगा। कियोस्क भी रोड की तरफ बनाए जाएंगे। यहां पर जगह खाली पड़ी हुई है। एक नाला भी बीच से गुजरा है। नोएडा अथॉरिटी की ओर से इसका कार्य शुरू कराया गया है।

नोएडा में होगा स्ट्रीट मार्केट का निर्माण

नोएडा में होगा स्ट्रीट मार्केट का निर्माण

चुनाव आचार संहिता हटने के बाद शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

फिलहाल, स्ट्रीट मार्केट प्रोजेक्ट की डीपीआर और एस्टीमेट नोएडा अथॉरिटी ने तैयार करवा दिया है। लोकसभा चुनाव आचार संहिता हटने के बाद अथॉरिटी इसका टेंडर कर निर्माण के लिए एजेंसी का चयन करेगी। एनबीटी में छपी खबर के मुताबिक, प्राइम लोकेशन पर यह मार्केट बनने से लोगों तमाम सुविधाएं एक ही जगह पर उपलब्ध होंगी। खाने-पीने के साथ शॉपिंग का भी एक ठिकाना मिलेगा।

नोएडा में बनेगी स्ट्रीट मार्केट

नोएडा में बनेगी स्ट्रीट मार्केट

कियोस्क बनाए जाएंगे

नोएडा अथॉरिटी का नाले को कवर करने के साथ खाली पड़ी जगह का उपयोग करने का प्लान है। इसलिए यहां पर छोटे बड़े करीब 15 कियोस्क बनवाकर रखवाए जाएंगे। इन कियोस्क का आवंटन होगा। कियोस्क के बीच में ही ग्रीन बेल्ट की तरह हरियाली विकसित की जाएगी। साथ ही विशेष लाइटिंग से इसे सजाया जाएगा। प्रोजेक्ट को आधिकारिक मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। जल्द ही योजना पर नोएडा अथॉरिटी की ओर से काम शुरू कराया जाएगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article