नोएडा

सरिता विहार फ्लाईओवर पर मरम्मत का काम शुरू, बदरपुर से आश्रम तक भारी जाम लगने की आशंका

पीडब्ल्यूडी ने सरिता विहार फ्लाईओवर पर मरम्मत का काम शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे नियमित तौर पर दिल्ली और फरीदाबाद की ओर से नोएडा आने वाले यात्रियों को भारी जाम काम सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आप सुबह और साम के समय जल्दी निकलें या वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

Image

सरिता विहार में फ्लाईओवर का काम शुरू (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : PTI

अगर आप दिल्ली या फरीदाबाद से नोएडा आते-जाते हैं तो आपकी परेशानी बढ़ने वाली है। क्योंकि नोएडा में लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सरिता विहार फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य शुरू करने की घोषणा की है। यह निर्माण कार्य आज यानी शुक्रवार 25 जुलाई से शुरू होकर 8 अगस्त तक चलेगा।

इस मरम्मत के कारण फ्लाईओवर आंशिक रूप से बंद रहेगा, जिससे दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद से आने वाले ट्रैफिक पर काफी असर पड़ेगा। PWD के अधिकारियों के अनुसार पहले यह मरम्मत कार्य पहले अक्टूबर 2024 में शुरू किया गया था, लेकिन बढ़ते प्रदूषण के कारण इसे रोकना पड़ गया था।

ट्रैफिक पुलिस ने इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए यातायात प्रतिबंधों और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी दी है। यह फ्लाईओवर 24 साल में पहली बार बड़े पैमाने पर मरम्मत के लिए बंद किया जा रहा है। पिछले दो वर्षों में कई कारणों से यहां मरम्मत कार्य में देरी हुई। इनमें चुनाव, कांवड़ यात्रा और ट्रैफिक डायवर्जन के विज्ञापनों का असामयिक प्रकाशन भी शामल हैं।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार इस दौरान बदरपुर से आश्रम तक का मार्ग बंद रहेगा और यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। यातायात अधिकारियों ने नियमित रूप से इस रूट का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को चेतावनी दी है कि मथुरा रोड पर भारी जाम लग सकता है, खासतौर पर सरिता विहार फ्लाईओवर के आसपास।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article