पटना

Patna Crime News: इंस्टाग्राम के दोस्त से मिलने जाना 15 साल की लड़की को पड़ा भारी, होटल में तीन लड़कों ने किया गैंगरेप; गहने भी लूटे

बिहार की राजधानी पटना में 15 साल की एक नाबालिग के साथ तीन नाबालिग लड़कों ने होटल में सामूहिक बलात्कार किया। खबर के अनुसार इनमें से एक लड़के के साथ पीड़िता की इंस्टाग्राम पर दोस्ती थी। आरोपियों ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे गहने भी छीन लिए।

Image

15 साल की लड़की के साथ इंस्टग्राम दोस्त ने किया रेप

Photo : Twitter

सोशल मीडिया के जरिए बने दोस्तों पर आंख बंद करके भरोसा करना काफी खतरनाक हो सकता है। बिहार की राजधानी पटना में यह बात एक बार फिर से सही साबित हो गई। यहां 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जिसमें तीन नाबालिग लड़कों पर गैंगरेप का आरोप है।

घटना मार्च में हुई थी, जब मुख्य आरोपी ने इंस्टाग्राम पर पीड़ित नाबालि से दोस्ती की और उसे दानापुर के सगुना मोड़ स्थित एक होटल में बुलाया। वहां, उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद, उसने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे फिर से होटल बुलाया, जहां अन्य दो लड़कों ने भी उसके साथ गैंगरेप किया।

पुलिस ने हाल ही में तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया और यह भी बताया कि आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद पीड़ित लड़की से उसके घर से जेवर मंगवाकर और उन्हें बेच दिया। पुलिस ने जेवर खरीदने वाले ज्वैलर को भी गिरफ्तार किया है। पीड़ित लड़की ने कंकड़बाग पुलिस पर केस दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया, जिसके बाद उसने रेंज आईजी से संपर्क किया।

आईजी के आदेश पर दानापुर थाने में मामला दर्ज किया गया और तीन नाबालिग आरोपियों के साथ एक ज्वैलर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। होटल संचालक पर भी आरोप है कि उसने बिना आईडी कार्ड के ही आरोपियों को कमरा दे दिया। पुलिस ने होटल के रजिस्टर की भी जांच की, जिसमें कमरे की इंट्री का कोई जिक्र नहीं था। इस मामले में कंकड़बाग थानेदार को फटकार भी लगाई गई है और जांच के आदेश दिए गए हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article