नोएडा

Noida के अनाथालय में अज्ञात कारणों से लगी आग, 16 बच्चों और 3 केयरटेकर को सुरक्षित निकाला गया बाहर

  • Agency by: भाषा
  • Updated Apr 6, 2024, 10:45 AM IST

Noida Orphanage Fire: नोएडा के रामकृष्ण विवेकानंद मिशन ट्रस्ट के अनाथालय में शुक्रवार देर रात को आग लग गई। यह आग अनाथालय के स्टोर रूम में लगी थी। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Image

अनाथालय में लगी आग (सांकेतिक फोटो)

Noida Orphanage Fire: नोएडा के एक अनाथालय में देर रात आग लगने की घटना सामने आई है। यह हादसा थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 26 स्थित रामकृष्ण विवेकानंद मिशन ट्रस्ट के अनाथालय में हुआ, जहां शुक्रवार देर रात अज्ञात कारण से आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दमकल विभाग की टीम ने आग में फंसे 16 बच्चों और तीन कर्मचारियों को भी सकुशल बाहर निकला लिया।

अनाथालय के स्टोर रूम में लगी आग

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शुक्रवार देर रात दो बजे के करीब दमकल पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 26 के सी- ब्लॉक स्थित रामकृष्ण विवेकानंद मिशन ट्रस्ट के अनाथालय में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग पूरी तरह बुझा दी गई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। अनाथालय में रह रहे 16 बच्चों (उम्र 4 वर्ष से 12 वर्ष तक) और तीन केयरटेकर को सकुशल भवन से बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि आग अनाथालय के स्टोर रूम में लगी थी।

End of Article