नोएडा

Elvish Yadav: रडार में एल्विश यादव, 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2024, 10:55 AM IST

Elvish Yadav: यूपी की नोएडा पुलिस ने बिग बॉस विनर और फेमस यू ट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ स्नेक वेनम की पुष्टि मामले में कोर्ट में 1200 पन्नो की चार्जशीट दाखिल की है।

Image

एल्विश यादव

Photo : BCCL

नोएडा : बिग बॉस विनर और फेमस यू ट्यूबर एल्विश यादव की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब नोएडा पुलिस ने स्नेक वेनम की पुष्टि मामले में एल्विश के खिलाफ 1200 पेज की चार्जशीट कोर्ट में फाइल कर दी है। रेव पार्टी आयोजित करने और उसमें सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव समेत आठ आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को ये चार्जशीट दाखिल की गई है। इसमें 24 गवाहों के बयान नत्थी किए गए हैं।

NDPS एक्ट की धाराओं में केस

नोएडा पुलिस एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा और गुरुग्राम सहित देशभर में दर्ज मामलों की जानकारी जुटा रही है। जयपुर लैब से स्नेक वेनम की पुष्टि वाली रिपोर्ट भी चार्जशीट में शामिल की गई है। पुलिस ने चार्जशीट केस से जुड़े वीडियो, कॉल डिटेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस को आधार बनाया है। एल्विश यादव पर NDPS एक्ट की धाराओं को लेकर सबूत भी शामिल हैं। नवंबर माह में एल्विश यादव पर FIR दर्ज की गई थी। साथ ही मामले में 5 सपेरे सहित 8 लोग गिरफ्तार हुए थे।

फॉरेंसिक मेडिसिन ने की थी जांच

जानकारी के मुताबिक, मुंबई की डिपार्मेंट ऑफ फॉरेंसिक मेडिसिन टॉक्सिकोलॉजी के विशेषज्ञों की सलाह भी चार्जशीट में शामिल है। डीपी नोएडा विद्यासागर मिश्र ने बताया कि सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। पर्याप्त साक्ष्य को अदालत के सामने पेश किया गया है।

पीपल फॉर एनिमल संस्था ने किए थे खुलासे

विगत साल नवंबर में पीपल फॉर एनिमल संस्था के पदाधिकारियों ने एल्विश यादव और उनके साथियों पर रेव पार्टियों में सांपों के जहर का इस्तेमाल करने के आरोप में नोएडा सेक्टर 49 थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। संस्था के सदस्य ने पूरे प्रकरण का स्टिंग ऑपरेशन भी किया था। पकड़े गए पांच सपेरों से कोबरा सहित 9 सांप और 20 एमएल सांपों का जहर बरामद किया गया था। उस वक्त एफएसएल की रिपोर्ट में यह स्पष्ट भी हुआ था कि सपेरों के पास से बरामद 20 एमएल जहर करैत प्रजाति का है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article