नोएडा

Noida Metro: मेट्रो ट्रैवलर्स के लिए खुशखबरी, सेक्टर 61 से जुड़ेगी नई लाइन, एयरपोर्ट वाले ट्रेवलेटर से पहुंचेंगे स्टेशन

Noida Metro: नोएडा मेट्रो में सफर करने वालों के लिए दो अच्छी खबर है। इसमें से एक में सेक्टर 61 से एक्वा लाइन को जोड़ा जाएगा। वहीं दूसरी तरफ लोगों के लिए एयरपोर्ट ट्रेवलेटर का निर्माण किया जाएगा।

Image

नोएडा सेक्टर 61 से जुडे़गी एक्वा लाइन मेट्रो

Noida Metro: ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के बीच सफर करने वालो के लिए खुशखबरी है। मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक नहीं दो-दो अच्छी खबर है। यात्रियों के लिए पहली अच्छी खबर है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट और नोएडा से जुडने वाली मेट्रो के रूट को पास कर दिया गया है। उसके साथ ही दूसरी अच्छी खबर ये है ग्रेनो वेस्ट की तरफ जाने वाले यात्रियों को अब सेक्टर 52 से सेक्टर 51 की एक्वा लाइन के लिए लोगों को चलाना नहीं पड़ेगा। इसके लिए एयरपोर्ट पर मिलने वाली ट्रेवलेटर की सुविधा भी उपलब्ध होने जा रही है, तो हुई ना ये बड़ी खबर। आइए आपको इन दोनों खबरों की जानकारी विस्तार में दें...

नए डीपीआर की तैयारी

बता दें कि केंद्रीय मंत्रालय द्वारा ग्रेनो वेस्ट मेट्रो के डीपीआर को निरस्त किया गया था, जिसके बाग नए डीपीआर को बनाने की मंजूरी मिल शासन द्वारा प्राप्त कर ली गई है। अब जल्द ही नए डीपीआर को बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा।

इस स्टेशन से जुडेगी मेट्रो

ग्रेनो वेस्ट नॉलेज पार्क 4 तक जाने वाली एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार योजना में एक बड़ा बदलाव किया गया है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ये मेट्रो जो पहले एक्वा लाइन को सेक्टर 52 के ब्लू लाइन मेट्रो स्टेशन से जोड़ने वाली थी, वो अब सेक्टर 61 मेट्रो स्टेशन की ब्लू लाइन से जोड़ा जाएगा। इस फैसले के साथ प्रोजेक्ट रिपोर्ट में भी बदलाव किया जा रहा है।

ट्रेवलेटर के लाभ

बता दें कि एक्वा लाइन विस्तार करने के लिए सेक्टर 51 और 52 के बीच फुट ओवर ब्रिज का निर्माण करने की तैयारी की जा रही थी। इन दोनों के बीच की दूरी की बात करें तो ये दूरी 430 मीटर की है। इसे पैदल तय करना यात्रियों के लिए दिक्कत हो सकती है और उनका काफी समय भी इसमें जा सकता है। इस समय को बचाने के लिए और होने वाली परेशानी को खत्म करने के लिए स्वचालित ट्रेवलेटर का निर्माण किया जा रहा है।

यहां के लोगों को मिलेगा लाभ

जहां पहले सेक्टर 51 से सीधे सेक्टर 72 बाबा बालक नाथ मंदिर से होते हुए किसान चौक तक जाने वाली एक्वा लाइन अब नया रूट सेक्टर 51, सेक्टर 61 से होते हुए ये मेट्रो सेक्टर 71 के कैलाश अस्पताल से ग्रेनो वेस्ट तक जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article