Noida News: नोएडा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक ने लाखों रुपये की ठगी के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। मामला रायपुर गांव का है। युवक तेलंगाना के निवासी नगुला प्रगति का रहने वाला है, जो नोएडा में किराये के मकान में रह रहा था। युवक ने ठगी से परेशान होकर सोमवार को कमरे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक के साथ धोखाधड़ी करके 12 लाख रुपये ठग लिए गए, जिसके बाद उसने यह दर्दनाक कदम उठाया।
शेयर बाजार में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी
दरअसल, युवक तेलंगाना के निवासी नगुला प्रगति का रहने वाला था। नोएडा में किराये के मकान में रहता था और पेशे से इंजीनियर था। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने राजू को शेयर बाजार में निवेश पैसा कमाने का लालच देकर उससे 12 लाख रुपये ठग लिए। जिससे परेशान होकर उसने सोमवार रात पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
इंजीनियर ने गवाएं 12 लाख
पुलिस ने मंगलवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना सोमवार रात रायपुर गांव के एक इलाके की है। जहां फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान तेलंगाना के निवासी नगुला प्रगति राजू (24) के रूप में हुई है। वह यहां किराए पर रहता था और एक नामी कंपनी में पेशे से इंजीनियर था। एक्सप्रेसवे थाना की प्रभारी निरीक्षक सरिता मालिक ने बताया कि राजू ने सोमवार रात अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ठगी के बाद दे दी जान
उन्होंने आगे बताया कि जांच में पता चला कि कुछ लोगों ने शेयर बाजार में निवेश के जरिए मुनाफा कमाने का लालच देकर राजू से 12 लाख रुपये की ठगी की थी। शिकार होने के बाद एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मामले की जांच अभी जारी है।
