नोएडा

अब जलभराव होने पर यहां करें शिकायत दर्ज, नोएडा प्राधिकरण ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

नोएडा में बारिश होने पर जलभराव की स्थिति में अब आपको परेशान होने की जरूरत नही हैं। नोएडा प्राधिकरण ने जलभराव की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जिसपर कॉल करके आप मदद ले सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर नीचे दिया गया है।

Image

नोएडा

Noida Waterlogging Complaint: नोएडा में बारिश का मौसम बना हुआ है। यहां आसमान में काले बादल लदे हुए हैं और कभी भी बारिश हो सकती है। बारिश के चलते यहां कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिलती है। बारिश के कारण सड़कों से लेकर निचले इलाकों में पानी भर जाता है। जिससे लोगों को बहुत समस्या होती है। लेकिन अब आपको इस समस्या से परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नोएडा प्राधिकरण ने जलभराव से जुड़ी हुई शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

हेल्पलाइन नंबर (Helpline number for waterlogging)

नोएडा प्राधिकरण ने हेल्पलाइन नंबर 0120-2423795 जारी किया है। इस नंबर पर फोन करके आप जलभराव से संबंधित शिकायतें कर सकते हैं। प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार शिकायत मिलते ही मदद के लिए टीम भेजी जाएगी और जलभराव की समस्या को दूर किया जाएगा।

बारिश होने से ये इलाके होते हैं जलमग्न

नोएडा में बारिश के मौसम में जलभराव की स्थिति देखने को मिलती है। मॉनसून के मौसम में बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ जाता है। ऐसे में नोएडा में यमुना के डूब क्षेत्रों में पानी भर जाता है। जिससे जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित होता है। वहीं हिंडन नदी भी पूरी तरह से बारिश पर निर्भर है। ऐसे में हिंडन का जलस्तर बढ़ने से इसके डूब क्षेत्र में स्थित इलाके जलमग्न हो जाते हैं। इस मौसम में लगातार बारिश होने से सड़के भी पानी से लबालब भर जाती है, जिससे आवाजाही में भी समस्या होती है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब ऊपर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके जलभराव की समस्या बता सकते हैं। जिसके बाद आपकी समस्या को जल्द दूर करने किया जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!