लखनऊ

सावन आया बारिश लाया.. यूपी में मौसम ने ली करवट, आज कई जिलों झमाझम बरसेंगे मेघ

आज का मौसम यूपी, 22 July 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: सावन का महीना शुरू होने के साथ ही यूपी में बारिश का सिलसिला फिर से शुरू हो रहा है। आज यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं।

Image

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

KEY HIGHLIGHTS
  • आज से यूपी में बारिश का सिलसिला फिर से शुरू
  • पीलीभीत और बरेली में बहुत भारी बारिश के आसार
  • 25 जुलाई तक दोनों हिस्सों में जमकर बरसेंगे बादल

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: सावन की शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश का मौसम भी करवट लेने वाला है। पिछले कई दिनों से यहां पर अच्छी बारिश नहीं हुई। जिसके चलते तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। साथ ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। आज से फिर यूपी में बारिश का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी में आज कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ जगहों पर भारी बारिश होने के भी आसार हैं।

इन जिलों में आज बरसेंगे बदरा

मौसम विभाग के अनुसार आज पीलीभीत, बरेली और उसके आसपास के स्थानों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा आगरा, फिरोजाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, झांसी, ललितपुर, बिजनौर, हरदोई, अमरोहा, मुरादाबाद, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कासगंज, बहराइच, लखीमपुर खीरी, एटा और सीतापुर में भी भारी बारिश हो सकती है। वहीं कुछ जिलों में आज बिजली गिरने और बादल गरजने की संभावना है। इन जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, श्रावस्ती और बहराइच शामिल हैं।

आने वाले दिनों में यूपी का मौसम

यूपी में आज से अगले तीन दिनों त बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। 23 से 25 जुलाई के दौरान पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं 26 और 27 जुलाई को पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश होने का अलर्ट है। इस दौरान दोनों हिस्सों में बिजली गिरने और बादल चमकने की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें