नोएडा

Noida News: राहत भरी खबर, 45 दिन में हट जाएगा ट्विन टावर का मलबा, यह है प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2023, 04:18 PM IST

Noida Authority Plan: बीते कुछ महीने पूर्व नोएडा में ट्विन टावर को ध्वस्त किया गया था। प्राधिकरण की ओर से एक कंपनी का चयन कर मलबा हटाने के लिए समय सीमा भी बताई गई थी। कंपनी के मलबा हटाने में देर करने और ध्वनि प्रदूषण से लोग परेशान थे। अब मलबे को 45 दिन के अंदर हटाने का निर्देश दिया गया है।

Image

नोएडा प्राधिकरण ने ट्विन टावर के मलबे को 45 दिन के अंदर हटा लेने का दिया निर्देश

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ट्विन टावर के मलबे को हटाने में कंपनी कर रही थी देर
  • प्राधिकरण की ओर से कराया गया था एक सर्वे
  • ट्विन टावर के आस-पास रहने वाले लोग खुदाई और कंपन की आवाज से थे परेशान

Noida Twin Tower Demolition: नोएडा के सेक्टर-93 स्थित ट्विन टावर के मलबे को 45 दिन में हटाने का निर्देश नोएडा प्राधिकरण ने कंपनी को दिया है। अब यहां के स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। यह फैसला नोएडा प्राधिकरण की बैठक के बाद लिया गया है। जिसमें केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) के विशेषज्ञ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिस कंपनी को मलबा हटाने की जिम्मेदारी दी गई थी उनके अधिकारी शामिल हुए।

बता दें कि, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से कराई गई कंपन और ध्वनि प्रदूषण की रिपोर्ट का परीक्षण कर सीबीआरआई ने एक रिपोर्ट प्राधिकरण को दी थी। सेक्टर-93 स्थित ट्विन टावर के मलबे को हटाने में प्राइवेट कंपनी को दिक्कत आ रही है, क्योंकि उसे मलबे से लोहे के सरिया निकाल कर चार करोड़ रुपये की रकम भी वसूल करनी है। ट्विन टावर ध्वस्तीकरण के मामले में सुप्रीम कोर्ट में यह अनुबंध भी लगाया गया था।

आस-पास के स्थानीय लोगों को मिलेगी राहत

मिली जानकारी के अनुसार 28 अगस्त को ट्विन टावर ध्वस्त होने के बाद मलबा हटाने के लिए एक प्राइवेट कंपनी को तीन माह का समय दिया गया था। बता दें कि कंपनी से अनुबंध शर्त में नौ मीटर चौड़ी सड़क को खोद कर बनाना भी शामिल था। जिससे कंपनी को मलबे के नीचे दबी जमीन को भी खोदना पड़ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरियों को निकाल कर पूरा मलबा निस्तारित करने का प्लान है। ऐसे में जमीन की खुदाई से हो रही ध्वनि प्रदूषण से स्थानीय लोग परेशान थे। सरिया निकालने के लिए कटाई की जा रही है,जिससे होने वाले तेज आवाज से स्थानीय निवासी परेशान हो गए थे। लोगों ने मामले पर कई बार प्राधिकरण से लेकर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से शिकायत भी की थी।

सर्वे रिपोर्ट आने के बाद जारी हुआ निर्देश

बता दें कि ट्विन टावर के आस-पास के क्षेत्र में सर्वे करने के बाद रिपोर्ट नोएडा प्राधिकरण को सौंपी गई थी। रिपोर्ट को प्रस्तुत करने के बाद विशेषज्ञों ने अपनी राय दी। जिसके बाद मलबा हटाने के लिए चयनित कंपनी को मलबा निस्तारित करने और सड़क का काम पूरा करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए। कंपनी को 45 दिन के अंदर मलबा हटाने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी की ओर से जारी कर दिया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article