नोएडा

Noida में बढ़ते Cyber Fraud के बीच ऐसे मामलों से निपटने के लिए बुलाई गई पुलिस अधिकारियों की बैठक

नोएडा में साइबर क्राइम फ्रॉड को रोकने के लिए अपराधियों के खिलाफ कारर्याबाई की जा रही है। जिसके लिए सेक्टर-108 के ऑडिटोरियम में एक बैठक का आयोजन किया गया। पुलिस कमिश्नरेट में तैनात जोनल साइबर हैल्प डेस्क, थाना साइबर क्राइम, थाना हेल्प डेस्क, जोनल आईटी एक्ट सेल और क्राइम ब्रांच के समस्त निरीक्षक, उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षी इस बैठक में मौजूद रहे-

Image

पतीतकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

Noida: गौतमबुद्ध नगर जिले में लगातार साइबर फ्रॉड बढ़ता जा रहा है। जिसे देखते हुए पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम रामबदन सिंह की निगरानी में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम की अध्यक्षता और सहायक पुलिस आयुक्त साइबर क्राइम गौतमबुद्ध नगर की उपस्थिति में पुलिस मुख्यालय सेक्टर-108 के ऑडिटोरियम में एक बैठक का आयोजन किया गया।

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक

मंगलवार को हुई इस बैठक में जांच में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा सभी बैंक के पदाधिकारी मौजूद थे। पुलिस कमिश्नरेट में तैनात जोनल साइबर हैल्प डेस्क, थाना साइबर क्राइम, थाना हेल्प डेस्क, जोनल आईटी एक्ट सेल और क्राइम ब्रांच के समस्त निरीक्षक, उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षी इस बैठक में मौजूद रहे।

साइबर फ्रॉड को रोकने में मिलेगी मदद

विवेचना और जांच में बैंकर्स द्वारा काफी विलम्ब से प्राप्त डाटा और अन्य आ रही समस्याओं के सम्बन्ध में इस बैठक में चर्चा हुई। इसके अलावा बैंक से विवेचनाओं से सम्बन्धित अन्य जानकारी साझा की गयी। इस बैठक में बैंकर्स के पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों को ये आश्वासन दिया कि निकट भविष्य में बिना विलम्ब डाटा प्रदान किया जाएगा। इसको प्राथमिकता पर रखा जाएगा ताकि साइबर फ्रॉड को रोकने में मदद हो सके।

बैंक सर्वर हैक कर देते हैं घटना को अंजाम

दरअसल पिछले दिनों नैनीताल बैंक के सर्वर को हैक कर साइबर अपराधियों ने 16 करोड़ से ज्यादा की रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिया। ऐसी ही वारदातों पर साइबर सेल रोक लगाने की कोशिश कर रहा है।

इनपुट- आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें