ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: छुट्टी के दिन खोला स्कूल, बच्चों से भरी बस पलटी; कई घायल

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कई बच्चे घायल बताए जा रहे हैं।

Image

प्रतिकात्मक

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

ग्रेटर नोएडा में एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार कई बच्चों को चोटे आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी बच्चों को बाहर निकाला और घायल बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल, सभी बच्चों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि बस किस स्कूल की है और कितने बच्चे घायल हैं?

छुट्टी के बावजूद खोला स्कूल

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के फलेदा कट के पास की घटना है। यहां पर गीली मिट्टी में पहिया फंसने के बाद बस पलट गई। कहा जा रहा है कि छुट्टी होने के बावजूद स्कूल खोला गया था। बच्चों के अभिभावक स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं। उनका सवाल है कि आखिर छुट्टी के बावजूद बच्चों को स्कूल क्यों बुलाया गया। फिलहाल, बच्चों का इलाज किया जा है। बच्चों को कितनी चोट है, उसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article