नोएडा

Noida News: नोएडा में कार से शख्स ने उड़ाए पैसे, ट्रैफिक पुलिस ने लगाया हजारों का जुर्माना, देखें वीडियो

Noida News: नोएडा सेक्टर 20 में बीच सड़क पर एक शख्स को बेखौफ होकर पैसे उड़ाते हुए देखा गया है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए नोएडा पुलिस ने एक्शन लिया और शख्स पर हजारों रुपये का जुर्माना लगाया है।

Image

नोएडा में एक व्यक्ति ने कार से उड़ाए पैसे

Photo : Twitter

Noida News: नोएडा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। नोएडा सेक्टर 20 में देर रात एक शख्स को गाड़ी से पैसे बाहर फेंकते हुए देखा गया है। गाड़ी से पैसे बाहर फेंके जाने वाली ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार, इस वीडियो के वायरल होने के बाद जब नोएडा ट्रैफिक पुलिस की इस वीडियो पर नजर पड़ी तो कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हजारों रुपये का जुर्माना लगाया है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने यातायात के नियमों के उल्लंघन को देखते हुए ये एक्शन लिया है। तेजी से वायरल हो रही इस वीडियो पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

नोएडा में गाड़ी से उड़ाए पैसे

देर रात सड़क पर रेंज रोवर गाड़ी में बैठे कुछ लोगों को लापरवाही के पैसे फेंकते हुए देखा गया है। वहीं साथ में चल रही स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठे लोगों ने रेंज रोवर से फेंके जा रहे पैसों की वीडियो रिकॉर्ड की है। सोशल मीडिया पर शेयर हो रही इस वीडियो में देखा जा रहा है कि रेंज रोवर की आगे की सीट पर बैठा युवक हाथ बाहर निकालकर पैसे उड़ा रहा है। बीच सड़क पर बेखौफ पैसे उड़ाते हुए इस युवक की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। एक यूजर के अनुसार ये घटना नोएडा के सेक्टर 20 की है।

पुलिस ने लगाया भारी जुर्माना

नोएडा सेक्टर 20 की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल होते देख नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 21 हजार का जुर्माना लगाया है। साथ ही पोस्ट पर ट्वीट करते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने लिखा है कि "उपरोक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए, यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए संबंधित वाहन के खिलाफ ई-चालान (जुर्माना 21,000/- रुपये) जारी कर कार्रवाई की गई है।"

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें