नोएडा

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में फिर पुलिस-बदमाशों के बीच धांए-धांए, शातिर बदमाश गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 06:02 PM IST

Greater Noida Police: नोएडा के चर्चित रितिक रोशन गैंग का सदस्य मुठभेड़ में पकड़ा गया है। गिरफ्तार बदमाश अपने साथियों रितिक रोशन, देवदत्त की मदद से राहगीरों को अपनी कार में बैठाकर उनसे लूटपाट को अंजाम देता था। पुलिस ने इसके ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम रखा था। फिलहाल अस्पताल में इसका इलाज चल रहा है।

Image

ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आधा दर्जन से अधिक मामले बदमाश पर हैं दर्ज
  • पुलिस ने बदमाश के कब्जे से बाइक, तमंचा और कारतूस जब्त किया
  • चेकिंग के दौरान गामा-1 गोल चक्कर पर हुई मुठभेड़

Noida Police News: तीन साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाश घायल हो गया। गिरफ्तार बदमाश नोएडा के चर्चित रितिक रोशन गैंग का सदस्य है। यह अपने साथियों के साथ मिलकर राह चलते लोगों को अपनी कार में बैठाकर उनसे लूटपाट किया करता था। इसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक लूटपाट के केस दर्ज हैं।

गिरफ्तार बदमाश से पुलिस ने बाइक, तमंचा और कारतूस जब्त किया है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पैर में गोली लगी है। डीसीपी अभिषेक वर्मा का कहना है कि, बीटा-2 पुलिस द्वारा चेकिंग के समय गामा-1 गोल चक्कर पर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश आशू उर्फ बिट्टू उर्फ हरेंद्र के पैर में गोली लग गई जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।

बीटा-2 क्षेत्र में गामा-1 गेट के पास लूट को दिया था अंजाम

डीसीपी अभिषेक वर्मा का कहना है कि, 2019 के जुलाई में थाना बीटा-2 क्षेत्र में गामा-1 गेट के पास से एक व्यक्ति से कार में आकर लूटपाट को अंजाम दिया गया था। बदमाशों ने उस शख्स से मोबाइल, आधार कार्ड और 2200 रुपए छीन लिए थे। मामले में गैंग के अन्य सदस्यों की पहले ही गिरफ्तारी की जा चुकी है। तब आरोपी मौका से फरार हो गया था। पिछले तीन साल से यह बदमाश छिपा हुआ था। यह नोएडा सेक्टर-8 में झुग्गी-झोपड़ी में रह रहा था। यह मूल रूप से हाथरस जिले के थाना क्षेत्र सिकंद्राराऊ के मैदामई गांव का निवासी है।

किराए पर कार लेकर करते थे लूटपाट

डीसीपी के मुताबिक, गैंग के सदस्य किराए पर कार लेकर राहगीरों को लिफ्ट देने के बहाने दिल्ली-एनसीआर इलाके में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। पुलिस राहगीरों से लूटपाट की अन्य घटनाओं का भी जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है। पुलिस का कहना है कि, लिफ्ट देने एवं अन्य प्रलोभन के माध्यम से लोगों के साथ लूटपाट करने वाले सभी गिरोह पर पुलिस की नजर है। इन बदमाशों को चिन्हित कर पुलिस बारी-बारी से गिरफ्तार कर रही है। पुलिस अधिकारी ने लोगों से अपील कि, अजनबी लोगों से कभी लिफ्ट नहीं लें। राह में असुरक्षित महसूस करने पर तत्काल पुलिस को कॉल करें।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'