नोएडा

दादरी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा; ट्रक से टकराकर तहस-नहस हुई कार, 1 की दर्दनाक मौत

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में दादरी थाना क्षेत्र के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ब्रेजा कार ट्रक में पीछे से जा भिड़ी, जिससे कार सवार एक छात्रा की मौके पर मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Image

दादरी में भीषण सड़क हादसा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Dadri Road Accident: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र स्थित रामपुर फतेहपुर गांव के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ब्रेजा कार एक तेज रफ्तार ट्रक में पीछे से जा घुसी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में कार सवार एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article