शिल्पा शेट्टी का यह देसी माउथ फ्रेशनर बेहद सरल और प्राकृतिक सामग्रियों से मिलकर बनता है। इसमें वह मुख्य रूप से चार चीजें इस्तेमाल करती हैं- जीरा, सौंफ, अजवाइन और इलायची।
सौंफ मुंह की दुर्गंध को दूर करने में बेहद असरदार होती है। यह पेट की मांसपेशियों को आराम पहुंचाती है, गैस और ऐंठन से राहत दिलाती है और इसमें मौजूद फाइबर डाइजेशन को सुधारने में मदद करता है।
अजवाइन और जीरा पेट से जुड़ी समस्याओं को रोकने और ठीक करने में बहुत मददगार हैं। यह दोनों बीज पूरे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम को शांत करते हैं और आंतों को स्वस्थ रखते हैं।
इलायची एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है जो मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाती है। इसके अलावा, इसकी प्राकृतिक खुशबू और एसेंशियल ऑयल्स भोजन के बाद मूड को तरोताजा और शांत करने का काम करते हैं।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि ओवर-द-काउंटर मिलने वाले मिंट्स में एसिडिक फ्लेवर होते हैं जो दांतों के एनामेल को नुकसान पहुंचाते हैं। एक बार इनेमल खत्म होने पर कैविटी और दांतों की सड़न का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
लंबे समय तक लगातार मिंट या च्यूइंग गम चबाने से चेहरे की हड्डियों और जबड़े के टीएमजे पर दबाव पड़ता है। इससे जबड़े में दर्द, सिरदर्द, कान दर्द और चबाने में कठिनाई जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
मिंट या गम चबाने से लोग बेवजह अधिक हवा अंदर निगल लेते हैं जिससे ब्लोटिंग और गैस की समस्या होती है। इसके अलावा, चीनी-मुक्त मिंट्स में मौजूद सॉर्बिटोल जैसे आर्टिफिशियल स्वीटनर दस्त और पेट की