नोएडा

रील पर कॉमेंट को लेकर विवाद, नोएडा में बीच सड़क पर 4 लड़कियों ने मचाया बवाल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें चार लड़कियां आपस मारपीट कर रही हैं। वीडियो जब पुलिस के हाथ लगी तो चारों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। आइए जानते हैं कि क्या है बीच सड़क पर इन लड़कियों के बीच हुए विवाद की वजह-

Image

इंस्टाग्राम रील को लेकर लड़कियों मे मारपीट

Noida News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे नोएडा के बीच रोड पर 4 लड़कियां आपस में लड़ रही हैं। नोएडा की सड़कों को इन लड़कियों ने जंग का आखाड़ा बना दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट वाली ये वीडियो जब पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने चारों लड़कियों को पूछताछ के लिए बुलाया। जहां इन चारों लड़कियों ने खुद को नाबालिक बताया है। चारों लड़कियों की उम्र 18 साल से कम है। पुलिस ने लड़कियों चेतावनी देकर छोड़ दिया।

नोएडा सड़क बना अखाड़ा

आपको बता दें कि वायरल मीडियों का ये मामला 27 अप्रैल का है। नोएड़ा पुलिस ने बताया कि दोपहर के समय चार लड़कियां आपस में लड़ रही थी। पुलिस को जब वीडियो मिली तो इसकी जांच कर लड़कियों की पहचान की गई, जिसके बाद चारों को पूछताछ के लिए बुलाया गया।

पुलिस ने पूछछात के लिए बुलाया

पुलिस ने जब लड़कियों से लड़ाई की वजह पूछी और उन्हें चेतावनी देते हुए ऐसा फिर से न करने को कहा। उसके बाद पुलिस ने लड़कियों की माता-पिता को बुलाया और लड़कियों को उन्हें सौंप दिया। आए दिन नबालिक लड़के-सड़कियों के कई ऐसे मामले सामने आते रहते हैं।

रील पर कॉमेंट को लेकर विवाद

थाना प्रभारी ने बताया कि लड़कियां थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। लड़ाई का मामला पूछने पर पता चला कि चारों के बीच रील पर कॉमेंट को लेकर विवाद हो गया था। इन चारों लड़िकयों में दो-दो लड़किया आपस में सगी बहनें हैं और क्लास 9वीं और 10वीं की छात्रा हैं। इन लड़कियों के बीच काफी दिन से इंस्टाग्राम की रील पर कॉमेंट को लेकर लड़ाई चल रही थी।

शनिवार को चारों में हुई मारपीट

शनिवार को यह विवाद ज्यादा बढ़ गया। जिसके बाद चारों लड़कियां एक दूसरे को धमकियां देने लगी। बात यहीं खत्म नहीं हुई ये लड़िकायां एक-दूसरे से मिलने के लिए सेक्टर 93 के बायोडायवर्सिटी पार्क के पास पहुंचीं। इस दौरान चारों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article