नोएडा

Noida में निर्माणाधीन बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर लगी भीषण आग

नोएडा के सेक्टर 62 में निर्माणाधीन एक हाईराइज बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग कैसे लगी है अभी इसका कारण स्पष्ट नहीं है।

Image

नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग में लगी आग (सांकेतिक फोटो)

Noida News: नोएडा के सेक्टर 62 में निर्माणाधीन हाईराइज बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। ये आग इमारत के टॉप फ्लोर पर लगी है। फिलहाल, स्थानीय पुलिस और फायर विभाग की टीम सूचना दे दी गई है। आग कैसे लगी है अभी इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना थाना सेक्टर सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 62 A ब्लॉक की बताई जा रही है।

ऐसे लगी आग

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे के मुताबिक, सेक्टर-62 में बहुमंजिला इमारत का निर्माण किया जा रहा है। निर्माणाधीन भवन के टॉप फ्लोर पर शनिवार सुबह कामगार काम कर रहे थे। उसके ऊपर एक और मंजिल बनाने के लिए लकड़ी की शटरिंग लगाई गई थी। दैनिक जागरण में छपी खबर के हवाले से शटरिंग के ऊपर लोहे की सरिया बिछाई जा रही थी। इसी दौरान मिस्त्री लोहे की सरिया पर वेल्डिंग का काम कर रहे थे। वेल्डिंग से निकली चिंगारी ने लकड़ी की शटरिंग में आग लग गई।

आग ने पूरी शटरिंग को अपनी चपेट में ले लिया। बहुमंजिला इमारत होने के चलते कई किलोमीटर दूर से आग और धुंआ दिखाई दे रहा था। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले और नोएडा-गाजियाबाद में रहने वाले लोग देखकर आश्चर्यचकित थे। दमकल विभाग के मुताबिक आग पर काबू पा लिया है। हादसे में कोई जनहानि नहीं है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article