नोएडा

नोएडा में शॉर्ट सर्किट के कारण झुग्गी में लगी आग, तीन मासूमों की दर्दनाक मौत, पिता की हालत गंभीर

Slum Caught Fire in Noida: नोएडा सेक्टर 8 के थाना फेज-1 मे आज तड़के 4 बजे एक झुग्गी में आग लग गई। जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई और उनके पिता की झुलसने के कारण हालत नाजुक है। उन्हें दिल्ली के अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया है। यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

Image

झुग्गी में आग लगने से बड़ा हादसा

Slum Caught Fire in Noida: नोएडा के सेक्टर 8 में शॉर्ट सर्किट के कारण एक झुग्गी में आग गई। इस हादसे में तीन मासूम बच्चों की झुलसने से मौत हो गई और परिवार के मुखिया की हालत गंभीर है। जिसे इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मौके पर फायर और पुलिस के अधिकारी मौके मौजूद हैं और आग लगने के कारणों की जांच के साथ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

कमरे में रखी बैटरी में हुआ शॉर्ट सर्किट

यह घटना थाना सेक्टर 8 के फेज-1 क्षेत्र में आज तड़के 4 बजे की है। जहां बिजली के घर के पास बने एक झुग्गी में अचानक आग लग गई। यह झुग्गी संदीप नाम के व्यक्ति की है। जिसमें दौलत राम अपने परिवार के साथ किराए पर रहता था। उसके परिवार में एक पत्नी और तीन बेटियां 10 वर्षीय आस्था, 7 वर्षीय नैना और 5 वर्षीय आराध्या थी। इन तीनों बच्चियों की आग में झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई। कमरे में रखी एक बैटरी में शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ।

हादसे के वक्त सोए हुए लोग

घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आज सुबह 4 बजे फायर सर्विस को सूचना मिली कि सेक्टर 8 में झुग्गी के एक कमरे में आग लग गई है। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। डीसीपी ने बताया कि घटना की जांच के दौरान पता चला कि कमरे में पांच लोग सोए हुए थे, जिसमें तीन बच्चियों की आग झुलसने से मौत हो गई और दौलत राम भी बुरी तरह झुलस गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी गंभीर हालत देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!