शहर

Next 5 Day Mausam: 5 दिन गर्मी पर बादल कसेंगे शिकंजा! आंधी-तूफान के साथ बारिश की होगी एंट्री; ओलावृष्टि-आकाशीय बिजली का अलर्ट

Next 5 Day Mausam 2025: मौसम विभाग ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अगले 5 दिन तक मौसम में परिवर्तन के संकेत दिए हैं। अगले पांच दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश, वज्रपात और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

Image

5 दिन का मौसम

Next 5 Day Mausam 2025: देशभर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अब अगले 5 दिन तक गर्मी से फिर राहत मिलने वाली है। आईएमडी ने देश के विभिन्न हिस्सों में एक बार फिर लू (हीटवेव) और बेमौसम बारिश, आंधी-तूफान, वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है, इसके चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 अप्रैल तक गुजरात में, 16 से 18 अप्रैल तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी मध्य प्रदेश में लू चलने की संभावना है। इसके अलावा, राजस्थान में 18 अप्रैल तक लू का प्रकोप जारी रह सकता है। गर्मी की इन लहरों के चलते तापमान में वृद्धि होने और लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से दिन के समय घर से बाहर कम निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 16 से 20 अप्रैल तक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसकी तीव्रता 18 और 19 अप्रैल को चरम पर होगी, जिसके चलते कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18 और 19 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में ओलावृष्टि की आशंका है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी इस दौरान बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 18 से 20 अप्रैल के बीच गरज के साथ बारिश, बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं।

दक्षिण भारत में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। अगले पांच दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश, वज्रपात और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। केरल में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश, बिजली चमकने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं।

तारीखन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
16 अप्रैल22 °C38 °C
17 अप्रैल23 °C41 °C
18 अप्रैल23 °C43 °C
19 अप्रैल28 °C42 °C
20 अप्रैल26 °C41 °C

ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन मौसमी बदलावों के चलते कई इलाकों में यातायात और दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव का खतरा बना रहेगा। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाएं, क्योंकि ओलावृष्टि और तेज बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है। आईएमडी ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम संबंधी अपडेट्स पर नजर रखें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

जम्मू-कश्मीर-हिमाचल का मौसम

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। स्काईमेट के मुताबिक, 18 से 20 अप्रैल के बीच मौसम काफी खराब रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। इधर, पंजाब और हरियाणा के पहाड़ी किनारे वाले क्षेत्रों में भी असर दिखेगा। अमृतसर, पठानकोट, जालंधर, कपूरथला, रूपनगर, मोहाली, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर जैसे इलाकों में आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article