शहर

Namo Bharat Train: इसी महीने मेरठ पहुंचेगी नमो भारत ट्रेन! घंटे का सफर मिनटों में तय होगा

Namo Bharat Train Strat soon: दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शनिवार को NCRTC के नए एमडी कुलदीप नारायण ने मेरठ साउथ स्टेशन के कार्यों का जायजा लिया। जल्द ही मेरठ साउथ स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन के संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है।

Image

इसी महीने मेरठ पहुंचेगी नमो भारत ट्रेन

Photo : iStock

Namo Bharat Train Strat soon: दिल्ली से मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बहुत जल्द ही लोग दिल्ली से मेरठ तक का सफर कर सकेंगे। अप्रैल महीने में एनसीआरटीसी के तत्कालीन एमडी विनय कुमार सिंह के इस्तीफा देने के बाद केंद्रीय शहरी और आवास मंत्रालय के संयुक्त सचिव कुलदीप नारायण को NCRTC के एमडी का पद दिया गया। एमडी के पद का चार्ज लेते हुए उन्होंने नमो भारत ट्रेन के संचालन के लिए स्टेशनों का निरीक्षण किया।

नए एमडी ने किया दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर का निरीक्षण

शनिवार को नए एमडी कुलदीप नारायण ने दिल्ली से मेरठ तक जाने वाली 82 किमी रैपिड रेल कॉरिडोर का निरीक्षण करना शुरू किया। निरीक्षण के लिए वह पहले दिल्ली के सराय काले खां और न्यू अशोक नगर के बीच निर्माणाधीन खंड पहुंचे। वहां निरीक्षण करने के बाद साहिबाबाद, मोदीनगर उत्तर और दुहाई डिपो पहुंचे। इन क्षेत्रों में कार्य का जायजा लेने के बाद एमडी कुलदीप नारायण मेरठ साउथ स्टेशन पहुंचे। वहां अन्य अधिकारियों के साथ उन्होंने कार्य का जायजा लिया और संचालन के लिए मेरठ साउथ स्टेशन को तैयार पाया। उन्होंने बताया कि मेरठ साउथ स्टेशन पर संचालन की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

दिल्ली से मेरठ नमो भारत का संचालन (Delhi - Meerut Namo Metro Train)

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर का 82 किमी का है। 34 किमी का कार्य पूरा किया जा चुका है। शेष कार्य जून 2025 तक पूरा करने की उम्मीद है। लेकिन इस बीच 34 किमी के कॉरिडोर पर नमो भारत का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। दिल्ली से गाजियाबाद होते हुए नमो भारत मेरठ में प्रवेश करेगी। 34 किमी के इस कॉरिडोर पर 8 स्टेशनों का निर्माण किया गया है।

इस महीने शुरू हो सकता नमो भारत ट्रेन का संचालन ( Namo Metro Train Strat Soon)

मिली जानकारी के अनुसार, मेरठ साउथ स्टेशन को नए एमडी कुलदीप नारायण द्वारा ओके करने के बाद सुरक्षा आयुक्त के अंतिम आदेश का इंतजार है। उनके आदेश के बाद दिल्ली से मेरठ नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। नमो भारत के संचालन पर अधिक जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि यदि इस इस महीने आचार संहिता को लेकर दिक्कत नहीं हुई तो ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन यदि दिक्कत होती है तो लोकसभा चुनाव के बाद यानी 4 जून 2024 के बाद भी ट्रेन का संचालन किया जाएगा। बता दें कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव अभी नहीं हुए हैं। दिल्ली में मतदान 25 मई को होगा, जिसके चलते ट्रेन के संचालन में देरी होने की उम्मीद है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article