Ganga Expressway: जल्द ही गंगा एक्सप्रेसवे पर कर सकेंगे सफर, Work Report देखकर हो जाएंगे खुश

गंगा एक्सप्रेसवे पर कार्य प्रगति रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें बताया गया कि इसका कितना काम पूरा हो चुका है। पढ़ें कि गंगा एक्सप्रेसवे का कितना काम पूरा हुआ है और कब तक ये चालू हो सकेगा।

Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश में बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) से कई जिलों को फायदा मिलने जा रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) यूपी सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना है, जिस वजह से काफी तेजी से इसका काम चल रहा है। अब गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़े नए अपडेट सामने आए हैं, जो किसी खुशखबरी से कम नहीं है। चलिए आपको बताते हैं कि गंगा एक्सप्रेसवे पर क्या नया अपडेट आया है, जिसे सुनकर आप खुश हो जाएंगे।

ganga expressway

गंगा एक्सप्रेसवे।

गंगा एक्सप्रेसवे का कितना पूरा हुआ काम?

गंगा एक्सप्रेसवे यूपी के 12 जिलों से होकर गुजर रहा है। यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वांचल से जोड़ेगा। यह एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) मेरठ से होकर प्रयागराज तक बन रहा है और इसमें यूपी के 12 जिले शामिल हैं, जिनसे होकर गंगा एक्सप्रेसवे गुजर रहा है। अब इस पर नया अपडेट सामने आया है कि इसका ओवरऑल कार्य 45 प्रतिशत पूरा हो चुका है और उम्मीद है कि इस साल के अंत तक इसे चालू कर दिया जाएगा।

End of Feed