शहर

Mumbai Rain: मुंबई में झमाझम बरस रहे मेघ, लगातार दूसरे दिन से मौसम सुहावना; गर्मी की हुई छुट्टी!

मुंबई में सोमवार सुबह कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। लगातार दूसरे दिन हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। कई क्षेत्रों में दृश्यता कम होने से यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन जलभराव की कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : PTI

Mumbai Raun News: मुंबई में बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। सोमवार को लगातर दूसरे दिन शहर में बारिश दर्ज की गई। सुबह के समय गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। साथ ही घने बादलों और ठंडी हवाओं ने पूरे महानगर की सुबह को सुहावना और खुशनुमा बना दिया।

मुंबई में मानसून के आगमन में हुई देरी

दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 10 जून के आसपास मुंबई पहुंच जाता है लेकिन इस साल इसके आगमन में देरी हुई है। इस महीने की शुरुआत में मानसून दक्षिण कोंकण तक पहुंच गया था, लेकिन प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के कारण मानसून आगे नहीं बढ़ा। अधिकारियों के अनुसार सोमवार सुबह शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई जिससे कई स्थानों पर दृश्यता कम हो गई और यातायात प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान किसी बड़े जलभराव या बारिश से जुड़ी अन्य किसी घटना की सूचना नहीं है। सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी सामान्य रूप से संचालित होती रहीं।

मुंबई में कहां-कितनी हुई बारिश

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह छह बजे से सात बजे के बीच औसतन 17 मिमी बारिश हुई। पश्चिमी उपनगरों में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पूर्वी उपनगरों में इस अवधि के दौरान ऐसी कोई बारिश नहीं हुइ जिसे मापा जाए। मुंबई के वरली नाका स्थित सावित्रीबाई फुले बीएमसी स्कूल में एक घंटे में सबसे अधिक 61 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद जी-दक्षिण वार्ड (प्रभादेवी) में 58 मिमी बारिश दर्ज की गई। वरली स्थित आदर्श नगर स्कूल और मालाबार हिल में 44-44 मिमी बारिश हुई, जबकि वरली फायर स्टेशन में 42 मिमी और एफ-दक्षिण वार्ड (परेल) में 41 मिमी बारिश हुई।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article