शहर

Mumbai Rain: मुंबई में भारी बारिश से त्राहिमाम! कई इलाकों में भरा पानी, देरी से चल रही लोकल ट्रेनें

मुंबई में मंगलवार को मानसून आगमन के बाद से लगातार तेज बारिश हो रही है। जिसके चलते रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। जिसके चलते सेंट्रल रेलवे की लोकल ट्रेनें 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं।

Image

Mumbai Rain

Photo : ANI

Mumbai Rain News: मुंबई में मंगलवार को मानसून आगमन के बाद से मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। जिसका प्रभाव जनजीवन और यातायात पर दिखाई देने लगा है। भारी बारिश के कारण सेंट्रल रेलवे की लोकल ट्रेनें 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं। कल्याण-डोंबिवली में रात से लगातार बारिश जारी है। बारिश के कारण मुंबई की ट्रांस हार्बर रेल लाइन पर भी बड़ा असर पड़ा है। पानी के कारण पटरियों के नीचे की मिट्टी बह जाने से ट्रेन संचालन प्रभावित हुआ है।

सड़कों और रेल ट्रैक से जलनिकासी का काम जारी

मुंबई के दादर स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर पानी भरने के विजुअल्स सामने आए हैं। बीएमसी के अनुसार, पिछले 24 घंटों में मुंबई में 300 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। बारिश के चलते अंधेरी सबवे, हिंदमाता, दादर और मलाड सबवे में कुछ समय के लिए पानी भर गया था। बताया जा रहा है कि अधिकांश स्थानों से पानी निकाल दिया गया है। वहीं गांधी मार्केट और सायन क्षेत्र में भी जलभराव देखने को मिला। जहां जलनिकासी का काम जारी है। मुंबई की कई सड़कों से जलभराव के वीडियो भी सामने आ रहे हैं। जहां पानी के बीच ही धीमी गति से वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं।

ट्रांस हार्बर रेल लाइन बारिश से प्रभावित

भारी बारिश के चलत मुंबई की ट्रांस हार्बर रेल लाइन भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। कोपरखैरणे और तुर्भे स्टेशन के बीच तेज बारिश के चलते पटरियों के नीचे की मिट्टी बह गई। जिससे ट्रैक को काफी नुकसान पहुंचा है। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से इस रेल रूट पर दोनों दिशाओं की रेल सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी हैं। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से वैकल्पिक परिवहन साधनों का इस्तेमाल करने की अपील की है। ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा जांच का काम जारी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी है और प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article