मुंबई

उत्तराखंड के CM सिंह धामी ने मुंबई के जुहू बीच पर खेला क्रिकेट, लगाए चौके-छक्के; देखें वीडियो

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुंबई दौरे पर हैं। इस दौरान वह मुंबई के मशहूर जुहू बीच पर दौड़ते नजर आए। यहां उन्होंने क्रिकेट भी खेला और लोगों से मुलाकात करके उन्हें चारधाम यात्रा पर आने का न्यौता भी दिया। लोगों ने उन्हें देखते ही देवभूमि जिंदाबाद के नारे लगाए।

Image

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Photo : Twitter

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। स्वयं धामी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट X पर अपना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह जुहू बीच (Juhu Beach) पर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में समुद्र की लहरें और बीच पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री दौड़कर मुंबई की सुबह का लुत्फ लेते दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बीच पर योग (Yoga) कर रहे लोगों से भी बात की और वहां पर क्रिकेट (Cricket) खेल रहे बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेला।

धामी ने क्रिकेट में हाथ आजमाया

मुख्यमंत्री धामी दौड़ते-दौड़ते जुहू बीच पर वहां पहुंचे जहां बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों ने उनके पैर छुए, तो धामी ने क्रिकेट खेलने की इच्छा जाहिर की। बच्चों ने उनके हाथ में बल्ला थमा दिया। बस फिर क्या था, एक ओर बच्चे गेंदबाजी करने लगे और दूसरी ओर बल्ला थामे हुए CM पुष्कर सिंह धामी ने चौके-छक्के लगाना शुरू कर दिया। धामी के शॉट पर बच्चों ने तालियां भी बजाईं। कुछ गेंदें खेलने के बाद उन्होंने बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाई।
dhami at juhu beach

मुंबई में जुहू बीच पर पुष्कर सिंह धामी

जुहू बीच पर देवभूमि जिंदाबाद

इसके बाद CM धामी आगे बढ़े तो वहां कुछ महिलाएं योग कर रही थीं। धामी को अपने बीच देखकर वह तुरंत खड़ी हो गईं और उनसे बातें करने लगीं। महिलाओं ने देवभूमि जिंदाबाद का नारा लगाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री भी उनके पास गए और हाथ जोड़कर अभिवादन किया। देखते ही देखते धामी को कई लोगों ने घेर लिया।

काम की तारीफ

एक महिला ने धामी सरकार की तारीफ करते हुए सिलक्यारी टनल के रेस्क्यू अभियान (Silkyara Tunnel Rescue Operation) के बारे में बात की। उन्होंने कहा, हमने टीवी पर देखा था, क्या काम किया आप लोगों ने। उन्होंने कहा, यह बहुत ही तारीफ की बात है और फिर सभी ने तालियां बजाकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी किया। एक अन्य महिला ने उत्तराखंड में विकास कार्यों की तारीफ की। उन्होंने राज्य में सड़कों के निर्माण को लेकर सीएम धामी और उनकी सरकार की तारीफ की।

चारधाम का न्यौता

मुख्यमंत्री ने उन महिलाओं के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान कई पुरुष भी उनसे मिलने वहां पहुंच गए। चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) की बात हुई तो उन्होंने सभी को चारधाम यात्रा पर आने का न्यौता भी दे दिया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि उनका चारधाम यात्रा का कार्यक्रम है।
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

छत्तीसगढ़ में टला बड़ा हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मंत्री केदार कश्यप की कार को मारी जोरदार टक्कर

छत्तीसगढ़ में टला बड़ा हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मंत्री केदार कश्यप की कार को मारी जोरदार टक्कर

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका