मुंबई

Maharashtra Accident: गढ़चिरौली में ट्रक ने 6 नाबालिगों को मारी टक्कर, 4 की मौत

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सड़क किनारे बैठे 6 नाबालिग लड़कों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चार नाबालिगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल घायल हो गए। महाराष्ट्र के सीएम ने पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही कहा है कि घायलों के इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

Image

फाइल फोटो

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक ट्रक के टक्कर मारने से चार नाबालिग लड़कों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस दुर्घटना पर खेद व्यक्त किया है। साथ ही मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की भी घोषणा की है।

रोड किनारे बैठे नाबालिगों को मारी टक्कर

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे आरमोरी-गढ़चिरौली राजमार्ग पर हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 12 से 16 साल के छह नाबालिग लड़के जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर कटली गांव में सड़क किनारे बैठे थे, तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इन लड़कों में से चार की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

पीड़ित परिवार को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। दुःख और क्षति की इस कठिन घड़ी में हम उनके साथ हैं।’’ मुख्यमंत्री ने बताया कि दोनों घायलों का गढ़चिरौली जनरल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘घायलों को नागपुर ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है।’’ फडणवीस ने कहा, ‘‘मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों के इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।’’

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article