मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले को 17 साल हो चुके हैं। 26 नवंबर 2008 की शाम पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने मुंबई की सड़कों, होटलों, रेस्त्रां, रेलवे स्टेशन और अस्पतालों में मौत का नंगा नाच दिखाया। पाकिस्तान से आए 10 आतंकवादी मुंबई के कुछ होटलों में घुस गए और उन्होंने वहां अंदर मौजूद लोगों को बंधक बना लिया। आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी करके लोगों को मारना शुरू कर दिया। मुंबई को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के लिए तमाम पुलिसकर्मी और अन्य सैन्य अधिकारी मैदान में कूद पड़े। आखिर 9 आतंकवादी मारे गए और एक पकड़ा गया। इस दौरान कई सुरक्षा अधिकारी मारे गए और इस आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हो गई। चलिए जानते हैं, 26/11 से जुड़े प्रमुख FAQ.
यहां अक्सर पूछे जाने वाले उन प्रश्नों के उत्तर दिए गए हैं, जिन्हें जानकार आप 26/11 मुंबई आतंकी हमले की न्यूनतम जानकारी हासिल कर सकते हैं।
FAQs
कब हुआ और कितने दिन चला मुंबई आतंकी हमला?
26/11 का मुंबई आतंकी हमला 26 नवंबर 2008 को शुरू हुआ और लगभग 60 घंटे तक चला। आखिरकार एक को छोड़कर सभी आतंकियों को मौत के घाट उतारने के बाद 29 नवंबर 2008 को यह समाप्त हुआ।
