मुंबई

चंद्रपुर हाईवे पर टाइगर का कहर; ‘मामा मेल’ की एंट्री से आधे घंटे तक थमा ट्रैफिक, देखें VIDEO

चंद्रपुर के चंद्रपुर–मूल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मशहूर बाघ ‘मामा मेल’ अचानक रास्ते के पास दिखाई दिया। उसकी मौजूदगी को देखते हुए ट्रैफिक को एहतियातन कुछ समय के लिए रोकना पड़ा।

Chandrapur Tiger News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बाघ ने नेशनल हाईवे-930 पर अचानक आकर रास्ता रोक दिया। जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर–मूल मार्ग के अगडी फायरलाइन क्षेत्र में मशहूर बाघ ‘मामा मेल’ दिखाई देने पर हाईवे पर आवागमन करीब आधे घंटे के लिए रोकना पड़ा।

बताया जा रहा है कि हाल ही में इस बाघ ने इलाके में दो बैलों का शिकार किया था, जिसके चलते वह नेशनल हाईवे के आस-पास घूम रहा था। मामा मेल स्वभाव से बेहद साहसी माना जाता है और उसे गाड़ियों व लोगों की आवाजाही पसंद नहीं, इसलिए वह सड़क किनारे झाड़ियों में छिप गया।

एहतियातन ट्रैफिक रोका गया और वन विभाग की टीम पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर बनाए रही। बीते कुछ दिनों में हाईवे-930 पर जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ने के कारण यह मार्ग लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article