मुंबई

पाकिस्तानी एजेंट का मोहरा बना महाराष्ट्र का युवक, हनीट्रैप में फंसकर बन गया जासूस!

ठाणे से पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़े गए व्यक्ति के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पाकिस्तानी एजेंट ने आरोपी को पहले हनीट्रैप में फंसाया। जिसके बाद उससे संवदेनशील जानकारियां हासिल की।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Pakistani Spy Caught: महाराष्ट्र एटीएस ने ठाणे से एक व्यक्ति को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में हनीट्रैप एंगल भी सामने आया है। आरोपी पिछले एक साल से पाकिस्तानी एजेंट के साथ संपर्क में था। पाकिस्तानी एजेंट ने फेसबुक के जरिए आरोपी से दोस्ती की। जिसके बाद उसके साथ अश्लील फोटो और वीडियो भी साझा किए। आरोपी ने बाद में पाकिस्तानी महिला के साथ नेवी से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां साझा की। महाराष्ट्र एटीएस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

ऐसे शुरू हुआ जासूसी का खेल

आरोपी की पहचान 27 वर्षीय रवि वर्मा के तौर पर हुई है। वह भारतीय नौसेना से जुड़ी एक निजी कंपनी में काम करता था। उसे नौदल परिसर में आसान एक्सेस था। रवि फेसबुक के जरिए एक पाकिस्तानी लड़की (आइएसआई एजेंट) के साथ पिछले एक साल से संपर्क में था। दोनों की दोस्ती फेसबुक पर होने के बाद उन्होंने आपस में मोबाइल नंबर एक्सचेंज किए गए। जिसके बाद ह्वाट्सऐप पर सेक्स चैट से जासूसी का खेल शुरू हुआ।

तीन महीनों से खुफिया एजेंसी के रडार पर था आरोपी

आरोपी रवि को पाकिस्तानी लड़की ने अपने निजी अश्लील फोटो और वीडियो ह्वाट्सऐप पर साझा किए और उसे बरगलाना शुरू किया। इसी के बाद रवि नौसेना से जुड़ी गंभीर जानकारी, फोटोज और वीडियोज पाकिस्तानी एजेंट के साथ साझा करने लगा। रवि पिछले तीन महीनों से खुफिया एजेंसियों के राडार पर था। पिछले दो महीने से रवि से लगातार पूछताछ की जा रही थी। उसके मोबाइल से फेसबुक अकाउंट और ह्वाट्सऐप चैट में जासूसी के सबूत पाये जाने के बाद रवि को महाराष्ट्र एटीएस ने गिरफ्तार किया।

Rakesh Kamal Trivedi
राकेश त्रिवेदीauthor

20 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ टीवी पत्रकारिता में सक्रिय, वर्तमान में TIMES NOW नवभारत में न्यूज़ एडिटर। क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म में मजबूत पकड़ के साथ महाराष्ट्र की राजनीति और हाई-इम्पैक्ट राष्ट्रीय खबरों पर गहरी नज़र। डेटा-ड्रिवन रिसर्च, निर्भीक सवाल, ऑन-ग्राउंड एक्सपीरियंस और बेबाक विश्लेषण का संतुलित मिश्रण उनकी शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article