मुंबई

Saif Ali Khan Attack Case: पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, चाकू का तीसरा हिस्सा बरामद; नाई का बयान दर्ज

मुंबई के बांद्रा इलाके में सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आरोपी के बयान के आधार पर बांद्रा स्थित तालाब से चाकू का तीसरा अहम टुकड़ा बरामद किया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बांद्रा में हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बांद्रा स्थित एक तालाब से हमले में इस्तेमाल किए गए चाकू का तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण टुकड़ा बरामद कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ के दौरान चाकू के इस टुकड़े को तालाब में फेंकने की बात कबूली थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तालाब में खोजबीन शुरू की और आरोपी की निशानदेही पर चाकू का यह टुकड़ा बरामद कर लिया।

तालाब के पास ले जाया गया

जानकारी के मुताबिक, पुलिस द्वारा कल शाम आरोपी को बांद्रा के उस पुल पर ले जाया गया, जिसके नीचे से यह तालाब बहता है। आरोपी ने वहां यह खुलासा किया कि उसने घटना के बाद चाकू का एक टुकड़ा तालाब में फेंक दिया था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर तलाशी अभियान चलाया और चाकू का टुकड़ा बरामद किया।

हुलिया बदलने की कोशिश की

पुलिस ने जांच के दौरान उस नाई का भी बयान दर्ज किया, जिसके पास आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद अपने बाल कटवाए थे। यह माना जा रहा है कि आरोपी ने हुलिया बदलकर पुलिस की पकड़ से बचने की कोशिश की थी।

सभी ठिकानों पर की गई जांच

मुंबई पुलिस ने आरोपी को उन सभी स्थानों पर ले जाकर घटना के बारे में पूछताछ की, जहां वह घटना के बाद गया था। पुलिस ने हर कदम का बारीकी से अध्ययन कर यह समझने की कोशिश की कि घटना के बाद आरोपी ने क्या-क्या किया।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड-2026 लागू: राष्ट्रपति की मिली हरी झंडी, शादी और लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, उल्लंघन पर भारी जुर्माना

गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड-2026 लागू: राष्ट्रपति की मिली हरी झंडी, शादी और लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, उल्लंघन पर भारी जुर्माना

'दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा, रिश्ते अपनी जगह-मिशन बड़ा', आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का किया समर्थन

'दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा, रिश्ते अपनी जगह-मिशन बड़ा', आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का किया समर्थन

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा