मुंबई

अगले कुंभ की तारीखों की हुई घोषणा, 2027 में शुरू होगा नासिक सिंहस्थ कुंभ मेला, जानिए क्या रहेगा शेड्यूल

नासिक में आयोजित होने वाले अगले सिंहस्थ कुंभ की तारीखों का ऐलान हो गया है। सिंहस्थ का यह आयोजन नासिक में बारह वर्षों में एक बार आता है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु स्नान, तप और साधना के लिए एकत्र होते हैं। आइए जानते हैं विशेष स्नानों से जुड़ी तारीखें।

Image

नासिक सिंहस्थ कुंभ के तारीखों की हुई घोषणा

Photo : Twitter

Nashik Kumbh Mela: प्रयागराज महाकुंभ के बाद अगला कुंभ महाराष्ट्र के नासिक में 2027 में होगा। नासिक सिंहस्थ कुंभ 2027 की तारीखों का आज ऐलान कर दिया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस बैठक के लिए नासिक जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। इस बैठक में मुख्यमंत्री के साथ सभी 13 अखाड़ों के प्रमुख और दो-दो महंत मौजूद थे। इस महाकुंभ आयोजन की अध्यक्षता श्री गंगा गोदावरी पंचकोठी पुरोहित संघ के अध्यक्ष सतिश शंकर शुक्ल, द्वारा की जा रही है। रविवार को हुई मीटिंग में कुंभ मेले की सभी प्रमुख तिथियों के बारे में जानकारी दी गई है। जो ये हैं-

नासिक कुंभ की प्रमुख धार्मिक तिथियां और पर्वस्नान

पवित्र सिंहस्थ कुंभ की आधिकारिक शुरुआत 31 अक्टूबर 2026 शनिवार दोपहर 12:02 बजे रामकुंड, पंचवटी स्थित साधुग्राम में ध्वजारोहण के साथ होगी। अखाड़ा ध्वजारोहण शनिवार, 24 जुलाई 2027 (आषाढ़ कृष्ण पंचमी) को होगा।

पहला अमृतस्नान (महाकुंभस्नान): सोमवार, 2 अगस्त 2027 (सोमवती अमावस्या)

दूसरा अमृतस्नान: मंगलवार, 31 अगस्त 2027 (श्रावण अमावस्या)

तीसरा अमृतस्नान: शनिवार, 11 सितंबर 2027 (भाद्रपद शुक्ल एकादशी)

त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेले की अमृतस्नान तिथियां

त्र्यंबकेश्वर में भी कुंभ पर्व की शुरुआत 31 अक्टूबर 2026 को ध्वजारोहण के साथ होगी।

पहला अमृतस्नान: सोमवार, 2 अगस्त 2027 (सोमवती अमावस्या)

दूसरा अमृतस्नान: मंगलवार, 31 अगस्त 2027 (श्रावण अमावस्या)

तीसरा अमृतस्नान: रविवार, 12 सितंबर 2027 (वामन एकादशी)

अन्य प्रमुख पर्वस्नान

ऋषि पंचमी: 5 सितंबर 2027

भाद्रपद शुद्ध एकादशी: 11 सितंबर 2027

भाद्रपद पूर्णिमा: 15 सितंबर 2027

आश्विन शुद्ध एकादशी एवं पूर्णिमा: 11 और 15 अक्टूबर 2027

कार्तिक शुद्ध एकादशी एवं पूर्णिमा: 10 और 14 नवंबर 2027

गंगा दशहरा उत्सव: 25 मई से 2 जून 2028

महाशिवरात्रि: 27 फरवरी 2028

वसंत पंचमी: 1 फरवरी 2028

मौनी अमावस्या: 26 जनवरी 2028

गंगा-गोदावरी महोत्सव: 8 फरवरी 2028

सिंहस्थ समाप्ति: 20 फरवरी 2028 दोपहर 3:36 बजे

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें