मुंबई

Mumbai Weather: मुंबई में भारी बारिश का सितम, इन इलाकों में Red Alert, जानें IMD का अपडेट

Mumbai Weather: मुंबई में लगातार बारिश का दौर जारी है। कल 8 जुलाई को भी यहां कई इलाकों में जोरदार बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज भी यहां कई जगहों पर भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जानें आज कैसा रहेगा मौसम-

Image

मुंबई का मौसम

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई में बारिश का सितम
  • IMD का Red Alert जारी
  • 7 राज्यों भारी बारिश के आसार

Mumbai Weather: मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। वहीं यहां कई जगहों पर भारी बारिश से पानी ही पानी भरा हुआ है। कल 8 जुलाई को भी यहां कई जगहों पर भारी बारिश हुई। रविवार रात 1 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक 6 घंटे के दौरान अलग-अलग जगहों पर 300mm से अधिक बारिश दर्ज की गई। वहीं विभाग ने आज मंगलवार 9 जुलाई को मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। जिसे लेकर विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इन इलाकों में 11 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।

आज कैसा रहेगा मौसम

आज मुंबई के ठाणे, पुणे, सतारा रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग समेत कई इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। विभाग ने इन इलाकों में 12 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं आज 9 जुलाई को बारिश के लिए विभाग ने रेड अलर्ट लगा दिया है। मुंबई में बीएमसी ने लोगों जरूरी न होने पर बाहर न निकलने की सलाह दी है। वहीं मुंबई में रविवार रात 1 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लगातार 6 घंटे 300mm की बारिश दर्ज की गई, जिस कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने आज 9 जुलाई को असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, गोवा महाराष्ट्र, कर्नाटक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग के मुताबिक आ बिहार, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, केरल और गुजरात में भी भारी बारिश होने के आसार है, जिसके लिए अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

कैसा रहेगा 9 से 11 जुलाई का मौसम

विभाग ने मुंबई में 9 से 11 जुलाई को बारिश के आसार जताए हैं। इस दौरान तेज हवाएं और गरज हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने मुंबई के 7 इलाकों में 9 जुलाई को बहुत भारी बारिश होने की संभावनाएं जताई हैं।

भारी बारिश से जलभराव

मुंबई में जगह-जगह पर भारी बारिश के कराण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। शहर में भारी बारिश के बीच मुंबई के वडाला स्टेशन पर जलभराव हो गया। जिस वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं हार्बर लाइन की सेवाएं कुछ मिनट देरी से चल रही हैं।

स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी

मुंबई में ठाणे, नवी मुंबई, पनवेल और रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग के ग्रामीण इलाकों में आज स्कूल और कॉलेज मंगलवार को बंद रहेंगे। इन इलाकों के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश को लेकर 'रेड अलर्ट' जारी किया है। जिस वजह से प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ जूनियर और सीनियर कॉलेजों पर भी लागू होगा । पुणे जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बीच स्थानीय प्रशासन ने सभी स्कूलों और जूनियर कॉलेजों (कक्षा 12 तक) के छात्रों के लिए मंगलवार को छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान