मुंबई

Mumbai Weather Report Today: भारत-न्यूजीलैंड मैच में बादल बनेंगे विलेन! जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Mumbai Weather Forecast Report Today News Update: मुंबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान बीच-बीच में आंशिक तौर पर बादल आने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में 44 फीसदी आर्द्रता रह सकती है। हालांकि, बारिश की संभावना नहीं है।

Image

वानखेड़े स्टेडियम मुंबई फोटो

Photo : BCCL

Mumbai Weather Report Today: वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार दोपहर दो बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। दक्षिण भारत के राज्यों हुई बारिश के बाद मुंबई का मौसम भी थोड़ा बहुत बदला हुआ है। हालांकि, अभी मुंबई का मौसम साफ है। अगर, मौसम साफ रहा तो सेमीफाइनल मैच में कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं होगा। तो आइये जानते हैं मैच के दौरान मुंबई का मौसम किस समय किधर करवट बदलेगा।

हवाओं की रहेगी दस्तक

मौसम विभाग के मुताबिक, जब खेल शुरू होगा तब तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच रहने के अनुमान है। चूंकि, मैच डे नाइट का है तो आखिरी में यह 30 डिग्री तक भी आ सकता है। मैच के दौरान हवा में 40 फीसदी तक नमी बनी रहेगी, जो कि काफी ज्यादा है। वहीं, 50 ओवर मैच के दौरान हवा की रफ्तार 15/16 किमी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में बादल न के बराबर छाये रहने की उम्मीद है। हालांकि, एयर क्वालिटी थोड़ी खराब रहेगी, जिससे स्वास्थ को नुकसान पहुंच सकता है।

चुनौती भरा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज के मैच में गर्मी ज्यादा रहने वाली है। वायू प्रदूषण और नमी से तकलीफ ज्यादा रहेगी और इनसे बचने के लिए बादल भी नहीं होंगे। यह खिलाड़ियों और स्टेडियम में मौजूद क्रिकेट फैंस के लिए थोड़ी चुनौती भरा मौसम रहेगा, लेकिन बारिश नहीं होने से क्रिकेट प्रेमी मैच का लुत्फ आखिरी तक उठाएंगे। कुल मिलाकर हाई वोल्टेज मैच पर मौसम विघ्न नहीं डालेगा, जिससे रोमांच चरम पर होगा।

ऐसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े

आकड़ों पर गौर करें तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप में अब तक 9 मुकाबले हुए हैं। इनमें न्यूजीलैंड ने 5 और भारत ने 4 मैच जीते हैं। यानी वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की टक्कर बराबरी की रही है। वैसे, न्यूजीलैंड की टीम पिछले दो दशकों में आईसीसी टूर्नामेंट्स में टीम इंडिया पर हावी रही है, लेकिन इसी वर्ल्ड कप के लीग स्टेज मैच में भारतीय टीम ने कीवियों को धूल चटाई थी। ऐसे में आज के मैच में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड से बैक टू बैक आईसीसी मुकाबले गंवाने का डर नहीं सताएगा।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article