Naxal Surrender: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक नक्सली ने मंगलवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। बताया जा रहा है कि नक्सली पर छह लाख रुपये का इनाम था। मंगलवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के बयान के अनुसार नक्सली पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के निवासी है, जिसका नाम गणेश गट्टा पुनेम है। जिसे 2017 में भमरामगढ़ एलओएस से संबद्ध आपूर्ति दल का सदस्य नियुक्त किया गया था। अगले साल उसे इस दल का उप कमांडर बना दिया गया। पुनेम ने पुलिस उपमहानिरीक्षक जगदीश मीणा के सामने आत्मसमर्पण किया।
गणेश गट्टा पुनेम ने किया आत्मसमर्पण
पुलिस के एक बयान के अनुसार पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के निवासी गणेश गट्टा पुनेम ने पुलिस उप महा निरीक्षक (अभियान) जगदीश मीणा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुनेम को 2017 में भमरामगढ़ एलओएस से संबद्ध आपूर्ति दल का सदस्य नियुक्त किया गया था। वहीं अगले साल उसे इस दल का उप कमांडर बना दिया गया। बयान के अनुसार वह 2017 और 2022 में बीजापुर में मिर्तूर और टिम्मेनार मुठभेड़ों में शामिल रहा था।
इन कारणों से किया आत्मसमर्पण
पुलिस के मुताबिक पुनेम ने कहा कि उसने चिकित्सा सुविधाओं के अभाव, विकास कार्यों के लिए तय रकम में वरिष्ठ द्वारा हेराफेरी और दूसरे कारणों से आत्मसमर्पण किया है। पुलिस ने आगे कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले इस नक्सली को राज्य एवं केंद्र की पुनर्वास नीति के अनुसार पांच लाख रुपये मिलेंगे।
नक्सलियों को मिलेंगी जरूरी मदद
बयान में कहा गया है कि पिछले दो सालों मे 14 दुर्दांत माओवादियों ने गढ़चिरौली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने आश्वासन दिया है कि आत्मसमर्पण करने और समाज की मुख्य धारा से जुड़ने को इच्छुक नक्सलियों को सभी जरूरी सहायता उपलब्ध करायी जाएगी
