कानपुर

Kanpur News: गंगा बैराज सड़कों पर मंडरा रहा खतरा, हादसे का शिकार हो रहे लोग; सुरक्षा के नहीं कोई इंतजाम

मंधना-गंगा बैराज ट्रांस गंगा सिटी से होते हुए सरैया क्रासिंग तक 17 किलोमीटर टू-लेन सड़क को फोरलेन बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे भले ही आगे चलकर लोगों को सुविधा मिलेगी, लेकिन अभी ये लोगों की जान का खतरा बना हुआ है। आइए जानते हैं कैसे-

Image

गंगा बैराज सड़कों पर मंडरा रहा खतरा

Kanpur News: मंधना-गंगा बैराज ट्रांस गंगा सिटी से होते हुए सरैया क्रासिंग तक 17 किलोमीटर टू-लेन सड़क को फोरलेन बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। भले ही इस फोरलेन के बन जाने से आगे चलकर लोगों को आने-जाने में आसानी हो, लेकिन, फिलहाल यह निमार्णाधीन फोरलेन लोगों की जान पर बनी हुई है। आपको बता दें कि इसके निमार्ण कार्य शुरू होने से लेकर अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है। जबकि कई लोग हादसों का शिकार होकर घायल हो चुके हैं। जिसकी वजह जिम्मेदारों द्वारा मानकों को सड़क किनारे कहीं भी रख अपनी मनमर्जी से काम कराना है।

कदम-कदम पर मंडरा रहा खतरा

इस वजह से हालात ऐसे बन गए हैं कि पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने बिना सुरक्षा इंतजाम के सड़क के दोनों तरफ खोदाई कर डाली है।

इन सड़कों की खुदाई की वजह से सड़कें संकरी हो गई हैं। 24 घंटे गाड़ियों के आवागमन के बीच यहां काम कराया जा रहा है। खुदाई से निकली फुटपाथ की ईंट भी खतरनाक ढंग से सड़क किनारे रख दी हैं। जिम्मेदार की यह कार्यशैली कदम-कदम पर खतरा बनी हुई है।

आपस में टकरा रहीं हैं गाड़ियां

गाजियाबाद की शर्मा कंस्ट्रक्शन कंपनी 90 करोड़ रुपये की लागत से एसएच-173 के 17km टू-लेन सड़क का चौड़ीकरण कराकर फोरलेन बना रही है। इसके निर्माण कार्य में ठेकेदार शुरू से ही लापरवाही बरत रहे हैं। पहले बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर की जगह छोड़ कार्य कराया जा रहा था। लेकिन, जब इसे लेकर सवाल उठाए गए तो बिजली विभाग से शिफ्ट कराया गया। अब सड़क को दोनों किनारे से खोदकर रख दी गई है। जिससे दिन रात तेजी से आने वाली गाड़ियां हादसे का शिकार हो रहे हैं। खुदाई की वजह से सड़कें छोटी हो गई हैं, जिससे की दोनों तरह से आने वाली गाड़ियां आपस में टकरा जाती हैं। कार्य शुरू होने के बाद से अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है।

इस वजह से हो रही परेशानी

निर्माण कार्य के दौरान सावधानी नहीं बरतने पर ठेकेदारों को पत्र लिखकर चेतावनी दी गई है। जहां तक बात दोनों तरफ खोदाई की है, उसे जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिए गए हैं। आगे का कार्य सड़क के एक किनारे से करने का भी निर्देश दिया है, जिससे आने-जाने वाले वाहन आसानी से निकल सकें। कार्य का निरीक्षण करके वैरिकेडिंग और सुरक्षा के इंतजाम भी कराए जाएंगे।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article