मुंबई के गोरेगांव इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अपने परिवार को तोड़ते हुए एक रिश्ते में उलझकर अपनी जिंदगी को ही संकट में डाल दिया।
बीएमसी कॉलोनी के संतोषनगर में रहने वाले रमेश धोंडू हल्दिवे के घर से अचानक गहने गायब हो गए। उनकी पत्नी उर्मिला ने सबसे पहले अपने पति पर शक जताया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। रमेश ने बार-बार अपनी बेगुनाही का दावा किया, लेकिन मामला पुलिस तक पहुंच गया।
दिंडोशी पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो कई बातें संदिग्ध लगीं। कॉल डिटेल्स और तकनीकी जांच से पता चला कि उर्मिला का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। जिस व्यक्ति से महिला का अपेयर चल रहा था, वह उसकी बेटी का बॉयफ्रेंड था।
पुलिस की पूछताछ में उर्मिला ने स्वीकार किया कि उसने घर से गहने चुराए और उन्हें अपने प्रेमी को दे दिए, ताकि वह उसके साथ भाग सके। पुलिस ने उर्मिला के पास से लगभग 10.5 तोले सोना बरामद किया है।
फिलहाल उर्मिला पुलिस हिरासत में है और जांच जारी है कि क्या इस मामले में कोई और भी शामिल है।
