मुंबई

मुंबईकरों के लिए अच्छी खबर, केबल ब्रिज का इतना काम पूरा; इस महीने से वाहन भर सकेंगे फर्राटा

अब बीएमसी प्रशासन ने दावा किया है कि इस साल नवंबर माह तक रे रोड़ ब्रिज को वाहनों के आवाजाही के लिए चालू कर दिया जाएगा। वहीं दूसरे जरूरी पूल भायखला ब्रिज का काम भी 2025 के अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

Image

केबल ब्रिज का 77% काम पूरा

Photo : Twitter

Mumbai: मुंबई में इन दिनों रोड ओवर ब्रिज (ROB) का काम तेजी से किया जा रहा है। ब्रिटिश काल में बने इन ब्रिज को तोड़कर दोबारा से बनाया जा रहा है। रे रोड (Reay Road) और भायखला (ROB) को भी जल्द से जल्दी पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके निमार्ण कार्य महाराष्ट्र रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन (महारेल) द्वारा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आगे भी सभी ROB को केबल ब्रिज बनाया जाएगा। अब बीएमसी प्रशासन ने दावा किया है कि इस साल नवंबर माह तक रे रोड़ ब्रिज को वाहनों के आवाजाही के लिए चालू कर दिया जाएगा। वहीं दूसरे जरूरी पूल भायखला ब्रिज का काम भी 2025 के अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

बीएमसी और महारेल कर रही निर्माण

इसे लेकर बीएमसी कमिश्नर गगरानी का कहना है कि मुंबई में जर्जर हो रही पूलों की मरम्मत का काम बीएमसी और महारेल साथ मिलकर कर रही है। इसके लिए दोनों ने संयुक्त रुप से रेलेवे पूलों का काम भी शुरू कर दिया है। इन पूलों को निर्माण में आने वाले खर्चे का भुगतान बीएमसी कर रही है। वहीं इन्हें बनाने की परियोजना का गाम महारेल द्वारा किया जा रहा है।

इन पूलों का नहीं होगा निर्माण

गिगरानी ने आगे कहा कि एक बैठक में मुंबई के रे रोड, भायखला ब्रिज, तिलक ब्रिज (दादर) और घाटकोपर ब्रिज के कामों का रिव्यू किया गया है। जहां ओलिवेंट ब्रिज, आर्थर ब्रिज, एस ब्रिज की वर्तमान हालत के बारे में मध्य रेलवे ने 24 अप्रैल को बीएमसी को पत्र में बताया है। इन पुलों के बारे में पत्र में लिखा गया है कि इन पूलों के निर्माण की जरूरत नहीं है। ये अभी अच्छी स्थिति में हैं। निर्माण के लिए इन पूलों समीक्षा 10 से 15 साल बाद की जाएगा।

नागरिकों को मिलेंगी बेहतकर सेवाएं

मुंबई में वाहनों को सही रूप से चालाने के लिए बीएमसी ने मुंबई में बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने का काम शुरू किया है। बीएमसी और महारेल के सहयोग से रेलवे नेटवर्क का काम पूरा होना चाहिए, जिससे नागरिकों को बेहतकर सेवाएं मिल सकें। गगरानी ने निर्देश दिए कि मुंबई में चल रहे पुलों को बनाए जाने का काम तेजी से तय किए गए समय पर पूरा किया जाना चाहिए।

पूल बनने से कम होगा ट्रैफिक जाम

गगरानी ने आगे कहा कि मुंबई में करी रोड ब्रिज, माटुंगा, महालक्ष्मी ब्रिज को दोबारा से बनाने की मंजूरी दे दी गई है। इन पुलों को फिर से बनाने के लिए पहले चरण का काम को लेकर तैयारी की जा रही है। इन पूलों के बन जाने से ट्रैफिक जाम को कम करने में भी आसानी होगी, जिससे की समय और ईंधन दोनों की बचत हो सकेगी।

अबतक इतना पहुंचा है इन 4 पूलों का काम

  • रे रोड ब्रिज का 77% काम पूरा हो चुका है। इसे नवंबर 2024 तक खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।
  • भायखला ब्रिज 42% काम पूरा हो चुका है। इसे अक्टूबर 2025 तक यातायात के लिए खोला जा सकता है।
  • घाटकोपर ब्रिज का 14% काम पूरा हो चुका है।
  • तिलक ब्रिज-दादर इस ब्रिज का काम अभी सिर्फ 8% तक पूरा हुआ है। इसमें अभी समय लग सकता है।
ये भी पढ़ें- IGI एयरोसिटी का सबसे बड़ा मॉल, जानिए कब बनकर होगा तैयार और क्या होंगी सुविधाएं

1. ऐसे होंगे ये ब्रिज

रे रोड

लंबाई-35 मीटर

ऊंचाई-9.93 मीटर,

लेन-6

2. भायखला

लंबाई -916 मीटर

ऊंचाई-9.70 मीटर

लेन-4

3. दादार तिलक

लंबाई-663 मीटक

ऊंचाई-9.40 मीटर

लेन-6

आपको बात दें कि बीएमसी ने एलिफिस्टन रोड, हिमालय ब्रिज के गिरने के बाद सभी ब्रिजों की समीक्षा शुरू कर दी है। इन सभी ब्रिजों को दोबारा से शुरू किया गया है। रेलवे की ही कंपनी महारेल को इसका काम सौंपा गया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article