मुंबई

मतगणना के दिन मुंबई में इस रूट पर नहीं जा सकेंगे भारी वाहन, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Mumbai Traffic Advisory: मुंबई में 4 जून के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। जिसके तहत शंकरवाड़ी से दहिसर चेक नाका तक निजी बसों और भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिंबध लगाया गया है, जोकि सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा।

Image

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने जारी एडवाइजरी

Mumbai Traffic Advisory: लोकसभा चुनाव के सभी चरणों के मतदान पूरे हो गए हैं। अब लोग बेसब्री से चुनाव के नतीजे आने का इंतजार कर रहे हैं। 4 जून को देशभर की लोकसभा सीटों पर मतगणना होगी। मुंबई के नेस्को प्रदर्शन केंद्र में भी मतगणना की तैयारी कर ली गई है। इस दिन वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से हो, इसके लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत 4 जून को भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। इस दिन शंकरवाड़ी से दहिसर चेक नाका तक निजी बसों और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। यह प्रतिबंध सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक लागू रहने वाला है।

इस रास्ते पर रहेगी रोक

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करके यह जानकारी दी है। आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि बृहन्मुंबई शहर के जोगेश्वरी यातायात प्रभाग के तहत स्ट्रांग रूम वेटनरी कॉलेज और नेस्को प्रदर्शनी केंद्र में मतगणना केंद्र है। जहां सुचारू रूप से यातायात के संचालन और प्रबंधन के लिए शंकरवाड़ी से दहिसर चेक नाका तक पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्ग पर सभी तरह की सड़कों पर आने जाने वाले भारी वाहनों के प्रवेश और आवागमन पर रोक लगाई गई है।

इन वाहनों को रहेगी छूट

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार इस मार्ग पर भारी वाहनों पर सुबह 6 से शाम 7 बजे तक प्रतिबंध लगाया गया है। इस दौरान जरूरी सेवाएं देने वाले वाहन जैसे कि सब्जियां, दूध, बेकरी उत्पाद, पेयजल, पेट्रोलियम उत्पाद, स्कूल बसें, एंबुलेंस, सरकारी और अर्ध सरकारी वाहनों को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है। आम जनता और वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना इन प्रतिबंधों को ध्यान में रखकर बनाए और इन प्रतिबंधों का पालन करके पुलिस के साथ सहयोग करें।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article