Mumbai Police: मुंबई पुलिस ने हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक भोजपुरी एक्ट्रेस को भी गरिफ्तार किया गया है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में बिचौलिए का काम कर रही थी। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इसके अलावा पुलिस ने मौके से तीन मॉडल्स को भी रेस्क्यू किया है। अधिकारियोंं के मुताबिक, इस सेक्स रैकेट के पीछे कई बड़े नाम हो सकते हैं, जिनके बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस पूरे ऑपरेशन को मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने अंजाम दिया है।
