मुंबई

Mumbai News: नासिक में सड़कों पर अब जगह-जगह लगेंगे तेल के ड्रम, जाम से मिलेगी मुक्ति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2023, 03:04 PM IST

Mumbai News: शहर में जाम को कम करने के लिए नासिक नगर निगम (एनएमसी) ने प्रमुख जंक्शनों पर तेल के ड्रम लगाने का फैसला किया है। इससे जंक्शन का इस्तेमाल करने वाले वाहन अलग-अलग सड़कों पर जाने के लिए ड्रम से घूम कर जा सकें। फिलहाल एनएमसी की ओर से तेल के ड्रम लगाकर ट्रैफिक का यह अस्थायी विकल्प देखा जा सकता है।

Image

नासिक की सड़कों पर लगेंगे तेल के ड्रम

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • शहर की सड़कों के जंक्शन पर लगेंगे तेल के ड्रम
  • नासिक नगर निगम ने शुरू किया ड्रम लगाने का काम
  • तेल के ड्रम लगाकर ट्रैफिक में आएगी कमी


Mumbai News: शहर में जाम की स्थिति को कम करने के लिए नासिक नगर निगम (एनएमसी) ने बड़ा फैसला किया है। एनएमसी शहर के कुछ प्रमुख जंक्शनों पर तेल के ड्रम लगा रहा हैं, जो अब वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक संकेतों के रूप में काम करेगा। इनमें से एक जंक्शन अशोक स्तंभ भी है। अशोक स्तंभ त्र्यंबक नाका तक शहर की पहली स्मार्ट सड़क का हिस्सा है, जिसे तीन साल पहले पूरा कर और चालू कर दिया गया था।

सड़क का अशोक स्तंभ जंक्शन के आखिरी से शुरू होता है, जिसके केंद्र में तेल के ड्रम रखे हैं ताकि जंक्शन का इस्तेमाल करने वाले वाहन अलग-अलग सड़कों पर जाने के लिए ड्रम से घूम कर जाए सकें। बड़ी संख्या में लोग हर रोजान नासिक आते हैं और शहर में उन्हें भारी मात्रा में ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है।

इन सड़कों पर लगने शुरू हुए तेल के ड्रम

वहीं एनएमसी ने कहा है कि, अशोक स्तंभ के अलावा शहर में और भी कई जगह हैं जहां ट्रैफिक तेल के ड्रम लगाकर ट्रैफिक का यह अस्थायी विकल्प देखा जा सकता है। पंचवटी में तपोवन क्रॉसिंग रोड, गंगापुर रोड, सावरकर नगर, आकाशवाणी टॉवर और कई अन्य स्थानों पर जंक्शन के केंद्र में रखे ऐसे तेल के ड्रम देखे जा सकते हैं। एनएमसी ने कहा है कि, शहर का विस्तार हो रहा है, और वाहनों की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में सड़कों पर हर वक्त ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है।

हर रोज लोगों को करना पड़ता है ट्रैफिक का सामना

इसलिए जब तक ट्रैफिक को लेकर कुछ ठोस उपाय नहीं किए जाते हैं एनएमसी ने अस्थायी रूप से इस तरह के बदलाव की व्यवस्था करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने कहा कि, वन-वे सड़क बनाना इसका एक अच्छा विकल्प हो सकता है और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस पर काम कर रहे हैं। आपको बता दें कि, नासिक की कई सड़कों पर हर वक्त ट्रैफिक रहता है। यह ट्रैफिक सुबह और शाम के वक्त और ज्यादा बढ़ जाता है, जब लोग अपने दफ्तरों और कंपनियों से निकलते हैं। ऐसे में एनएमसी को उम्मीद है कि, तेल के ड्रम लगाने के ट्रैफिक थोड़ा हल्का होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article