शहर

Delhi Weather: उमस से बेहाल दिल्ली, तेज बारिश का इंतजार अभी और लंबा; जानें कब बदलेगा मौसम?

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15 July 2026: दिल्ली-एनसीआर में मानसूनी बारिश थमने के कारण फिर से गर्मी और उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 21 जुलाई तक तेज बारिश न होने की संभावना जताई है।

Image

दिल्ली में उमस का कहर, अगले 6 दिन तेज बारिश की संभावना नहीं (सांकेतिक फोटो)

दिल्ली में आज का मौसम (15 July 2026): दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मानसूनी बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। जिसके कारण एक बार फिर से गर्मी और उमस का प्रभाव बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह तक राजधानी में कहीं भी तेज बारिश को लेकर संभावना या अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि इस दौरान तेज हवाएं चलने और छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। बारिश की कमी के कारण भीषण उमस लोगों को परेशान कर सकती है। साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

दिल्ली में तेज बारिश पर लगा ब्रेक

मौसम विभाग ने आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। लेकिन बारिश को कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हवा में नमी की अधिकता के चलते लोगों को दिनभर का सामान करना पड़ सकता है। दिन में धूप भी निकली रहेगी, लेकिन बादलों के कारण सूरज के साथ लुका-छिपी का खेल भी देखने को मिल सकता है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। आईएमडी ने 21 जुलाई तक दिल्ली में कहीं भी तेज बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है।

क्यों थमी मानसूनी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर बंगाल की खाड़ी तक कम दबाव का एक क्षेत्र बनता है, जिसे मानसून ट्रफ कहा जाता है। यह ट्रफ समय-समय पर उत्तर या दक्षिण की ओर खिसकता रहता है, जिससे बारिश की तीव्रता और क्षेत्र में बदलाव होता रहता है। फिलहाल मानसून ट्रफ कमजोर पड़ गई है, जिसके कारण दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश इलाकों में अगले एक सप्ताह तक अच्छी बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी और बढ़ते तापमान का सामना करना पड़ सकता है।

राजधानी में मंगलवार तड़के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही उमस भी बढ़ गई। शाम के समय फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला। इस दौरान कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली। वहीं नजफगड़, द्वारका समेत कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article