वायरल न्यूज़

अतिथि देवो भव:...विदेशी महिला को महिला सिपाही ने बांधी साड़ी,वीडियो देख लोग कर रहे तारीफ

Viral Video: सोशल मीडिया पर आगरा का एक वीडियो छाया हुआ है, जिसमें एक महिला सिपाही विदेशी महिला को साड़ी बांध रही है। आलम ये है कि महिला सिपाही की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

महिला सिपाही ने जीता दिल

Viral Video: भारत में मेहमानों के लिए एक चीज का सबसे इस्तेमाल होता है, वो है अतिथि देवो भव:। मतलब ये हुआ है कि मेहमान भगवान के रूप होते हैं। लिहाजा, यहां अतिथियों का काफी आदर-सत्कार किया जाता है। कुछ लोग तो अतिथि की सेवा में अपना सब कुछ झोंक देते हैं। इतना ही नहीं अतिथि की सेवा में लोग कसर भी नहीं छोड़ना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर भी आप सबने इस तरह के कई वीडियो (Trending Video) भी देखे होंगे। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर हम आप रोजाना कई तरह के वीडियो देखते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते हैं। जबकि, कुछ नजारे दिल जीतने वाले होते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक विदेशी महिला आगरा में ताजमहल देखने पहुंची है। इस दौरान विदेशी महिला भारतीय परिधान यानी साड़ी में नजर आ रही है। लेकिन, विदेशी महिला से साड़ी सही तरीके से संभल नहीं पा रही है। ऐसे में एक महिला सिपाही बिना देरी किए विदेशी महिला के पास पहुंच गई और सही से उसकी साड़ी बांधी। देखें वीडियो...

    महिला सिपाही ने जीता दिल

    वीडियो देख जरूर आप भी कहेंगे- ये होता है असली अतिथि की सेवा। जिसने भी इस नजारे को देखा उसका दिल बाग-बाग हो गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इतना ही नहीं महिला सिपाही की लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article