टीवी मसाला

Jennifer Winget कल कर रही हैं विलियम इस्माइल संग शादी, विदेश में थामेंगी करोड़पति बिजनेसमैन का हाथ

Jennifer Winget All Set To Marry: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखने के लिए तैयार हैं। जेनिफर विंगेट कल यानी 16 जुलाई को शादी रचाएंगी।

Image

जेनिफर विंगेट कल रचाएंगी शादी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Jennifer Winget All Set To Marry: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। जेनिफर विंगेट जिस भी शो में नजर आईं, उन्होंने धमाल मचाकर रख दिया। जेनिफर विंगेट को लेकर कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि वह जल्द ही बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड विलियम इस्माइल के साथ शादी करने वाली हैं। लेकिन खास बात तो यह है कि जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) की शादी की तारीख सामने आ चुकी है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने अपने लिए वेडिंग गाउन और डेस्टिनेशन भी चुन लिया है। जेनिफर विंगेट से जुड़ी इस खबर ने फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jennifer Winget ने वेकेशन के बीच उठाया प्रकृति का लुत्फ, एक-एक तस्वीर देख हो जाएगा प्यार

जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) को लेकर बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस कल यानी 16 जुलाई को सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इस्माइल संग शादी रचाएंगी। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर विंगेट यूके में व्हाइट वेडिंग करेंगी। उनकी शादी में परिवार के सदस्य और खास दोस्त ही शामिल होंगे। एक्ट्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जेनिफर विंगेट ने अपने लिए वेडिंग गाउन भी चुन लिया है। वह कार्लेओ का ब्राइडल व्हाइट गाउन पहनकर दुल्हन बनने वाली हैं। बताया जा रहा है कि शादी की खबरों को लेकर मीडिया ने जेनिफर विंगेट से भी जुड़ने की कोशिश की। लेकिन अभी तक मामले पर एक्ट्रेस की ओर से कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jennifer Winget ने पूल में डुबकी लगाकर लिया मॉनसून का मजा, दोस्तों के साथ जमकर एंजॉय करती दिखीं एक्ट्रेस

Jennifer Winget बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड संग रचाएंगी शादी

Jennifer Winget बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड संग रचाएंगी शादी

जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) और विलियम इस्माइल (William Ishmael) की शादी की खबरें पहले भी सामने आई थीं। बताया जा रहा था कि एक्ट्रेस जोर-शोर से शादी की तैयारियां कर रही हैं। लेकिन इस मामले पर एक्ट्रेस ने कोई टिप्पणी नहीं की थी। विलियम इस्माइल से पहले 2012 में जेनिफर विंगेट एक्टर करण सिंह ग्रोवर की दुल्हन बनी थीं। लेकिन उनकी ये शादी कुछ ही वक्त में टूट गई। जेनिफर विंगेट और विलियम इस्माइल ने 2014 में एक-दूजे से तलाक ले लिया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article